राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 23, 2024 ::
मारवाड़ी कॉलेज, राँची के द्वारा राँची विश्वविद्यालय अंतर महाविद्याय कुश्ती सलेक्शन ट्रायल 2024 का आयोजन बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, राँची के कुश्ती कोर्ट में किया गया। इसमें राँची विश्वविद्यालय अन्तर्गत मारवाड़ी कॉलेज, योगदा सत्संग महाविद्यालय, धुर्वा आर. एल. एस. वाई. कॉलेज, राँची, के. ओ. कॉलेज, गुमला, बी. एस. कॉलेज, लोहरदगा, सिमडेगा कॉलेज, सिमडेगा, एस एस मेमोरियल कॉलेज, राँची, महिला कॉलेज, लोहरदगा, गोस्सनर कॉलेज, राँची के कुल 11 महिला तथा 17 पुरुष प्रतिभागियों ने भाग लिया। चयनकर्ताओं के द्वारा पुरुष इवेंट से कुल 11 तथा महिला इवेंट से कुल 08 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी राँची विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राँची विश्वविद्यालय के डी.एस.डब्ल्यू. डॉ. सुदेश कुमार साहु ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी खेल में खेल भावना से खेलते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। मारवाड़ी महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार ने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल वह माध्यम है जिससे लोगों का चतुर्दिक विकास होता है। यह खेल आयोजन कॉलेज के स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. राहुल कुमार तथा पीटीआई श्री शिव सागर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. आर. आर. शर्मा तथा डॉ. तरुण चक्रवर्ती, विभिन्न महाविद्यालयों के खेल अधिकारी, पीटीआई, झारखण्ड कुश्ती संघ की टेक्निकल टीम तथा मारवाड़ी कॉलेज के छात्र सिद्धनाथ झा व आशुतोष कुमार उपस्थित थे।




