राची, झारखण्ड | अप्रैल | 21, 2025 ::
विश्व कराटे महासंघ ने स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के झारखंड राज्य के अध्यक्ष एवं शोटोकlन कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के मुख्य प्रशिक्षक हांशी मानस सिन्हा को ब्लैक बेल्ट की आठवीं डान की उपाधि प्रदान की l
यह उपाधि कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हांशी भरत शर्मा के रिकमेंडेशन पर , विश्व कराटे महासंघ के अध्यक्ष हांशी एंटोनियो स्पिनोज़ जी के द्वारा प्रदान की गई है. ब्लैक बेल्ट की आठवीं डान देश के सबसे सीनियर कराटे प्रशिक्षकों को ही दिया जाता हैl
मानस सिन्हा को ब्लैक बेल्ट 7 वी डान 8 वर्षों पहले 2017 में विश्व कराटे महासंघ के द्वारा प्रदान किया गया था l
हांशी मानस सिन्हा पिछले लगभग 50 वर्षों से कराटे के क्षेत्र में हैं और लगभग 46 सालों से कराटे का प्रशिक्षण देते आ रहे हैं l
मानस सिन्हा ने शोटोकlन कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के मुख्य प्रशिक्षक रहते हुए स्वयं एवं शोकफ के प्रशिक्षकों के सहयोग से लाखों छात्र-छात्राओं एवं महिला पुरुष को कराटे , सेल्फ डिफेन्स का प्रशिक्षण दिया है और अभी भी दे रहे हैं l
हांशी मानस सिन्हा ने विश्व कराटे महासंघ के अध्यक्ष हांशी एस्पिनोस जी, कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हांशी भरत शर्मा , सचिव सिहान संजीव जांगड़ा को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है l
हांशी मानस सिन्हा को आठवीं डान प्राप्त होने पर सेंसाई के के सिंह ,क्योंसी नरेंद्र सिन्हा , शिहान शशि पांडे, सेंसाई हेजाज असदक, शिहान रंजीत मेहता ,शिहान संजय मिश्रा, बबलू कुमार,अमर वर्मा, नन्द किशोर माहतो, राज किशोर, उमेश रजक ,संगीता कुमारी, कुमारी दीपाली इत्यादि कई मार्शल आर्ट कराटे कारों ने बधाइयां दी हैl




