Breaking News Latest News राष्ट्रीय

ट्रांसफॉर्म, इनोवेट, डिसरप्ट’ थीम पर वर्ल्ड कॉन्क्लेव 2025 का भव्य आयोजन

इंदौर, इंदौर के शेरेटन ग्रैंड पैलेस, इंदौर में ग्लोबल ट्रायंफ फाउंडेशन और द बिज़नेस एसेंट द्वारा आयोजित ‘वर्ल्ड कॉन्क्लेव 2025’ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत विचारों, नवाचारों और नेतृत्व का केंद्र बन चुका है। ‘ट्रांसफॉर्म, इनोवेट, डिसरप्ट’ थीम के साथ इस कॉन्क्लेव में भारत के कोने-कोने से आए 200 से ज्यादा बिज़नेस लीडर्स, महिला उद्यमी, शिक्षाविद् और संस्थागत प्रतिनिधि एक मंच पर एकत्रित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक अंदाज़ में हुई, जब डॉ. रागिनी मक्कर और उनकी टीम ने सजीव गणेश वंदना प्रस्तुत कर माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इसके बाद मंच पर आए विशिष्ट अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी विचार साझा किए, जिनमें डॉ. राजेश डंडोतिया (एडीसीपी, क्राइम ब्रांच इंदौर), ले. कर्नल डॉ. अजय सिंह ठाकुर (ऑर्थोपेडिक सर्जन), श्रीमती अल्का सोनकर (जेल अधीक्षक, केंद्रीय जेल इंदौर), श्री गौरव गोयल (असिस्टेंट डायरेक्टर, एमएसएमई, डीएफओ भारत सरकार) और डॉ. पुनीत कुमार द्विवेदी, ग्रुप डायरेक्टर, ऑक्सफोर्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस जैसे प्रतिष्ठित नाम शामिल थे।

 

कार्यक्रम में ‘स्वच्छ इंदौर’ के ब्रांड एंबेसडर के रूप में डॉ. दीप्ति हाड़ा (सोशल एक्टिविस्ट) व अन्य को सम्मानित किया गया।वर्ल्ड वुमन आइकॉन 2025 की सूची में कई प्रेरणादायक महिलाओं का नाम शामिल है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में अद्वितीय योगदान दिया है।पैनल चर्चाओं ने भी कार्यक्रम को एक अलग ऊँचाई दी।

इस ऐतिहासिक आयोजन में मोनिका जैन (इमेज प्लेनेट) और अमित जैन (ग्लोबल ट्राइंफ फाउंडेशन) ने मुख्य भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व और प्रबंधन में इस पूरे कार्यक्रम को एक नई ऊँचाई मिली। साथ ही, पीआर 24×7, ज़िपडायल, मीडिया टुडे, हेलो किड्स और स्कूल कंसल्टेंट इंडिया जैसे कई साझेदारों ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।

 

 

 

 

 

Leave a Reply