राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 11, 2024 ::
शिक्षा विभाग, सेंट जेवियर्स काॅलेज, राँची के तत्वावधान में सात दिवसीय ‘भारतीय भाषा उत्सव’ के अंतिम दिन ‘भाषा-संस्कृति और हम: क्षेत्रीय उत्सव’ विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में संसाधन सेवी के रूप में उपस्थित हिन्दी विभाग के सहायक प्राध्यापक डाॅ. संजय कुमार ने भाषा और संस्कृति में संबंध पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होंने निज भाषा पर गर्व करने तथा अपनी भाषा-संस्कृति को जीवंत रखने पर जोर दिया। विभागाध्यक्ष डॉ. फा. फ्लोरेंस पूर्ति ने आगत अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम से परिचित कराया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से डाॅ. अनुपमा भार्गव, डाॅ. नीलिमा ज्योत्सना टोप्पो, डाॅ. नन्दिता पांडेय, प्रो. सुधा रानी खलखो, डाॅ. सुधांशु सिरिल कुजूर, डाॅ. विक्रम बहादुर नाग, प्रो. रूमा भट्टाचार्य, प्रो. शिल्पा किंडो इत्यादि प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। मंच संचालन बी.एड. प्रथम वर्ष के विद्यार्थी प्रियांशु एवं नेहा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के इंचार्ज प्रो. जगबंधु महतो ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुप्रिया, अनिकेत, गुलशन, आशीष, अमिषा, चेतना, जाॅनसन, शफक, ईला, बुशरा,विद्या, विनय, सचिन, अक्षय इत्यादि विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




