Breaking News Latest News झारखण्ड

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार को लेकर कार्यशाला आयोजित

 

स्थानीयकरण के तहत चिह्नित 9 विषयों पर सतत कार्य करने से विकास के सभी प्रक्षेत्रों में अपेक्षित प्रगति की ओर बढ़ा जा सकता है : निदेशक

रांची,झारखण्ड  | सितंबर  | 03, 2022 ::

शनिवार को पंचायती राज विभाग के केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, हेहल, राँची में संशोधित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2023 (AY:- 2021-22) के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पंचायती राज निदेशालय की निदेशक श्रीमती राजेश्वरी बी ने सतत विकास के लक्ष्यों के स्थानीयकरण के तहत चिह्नित 9 विषयों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। सभी प्रतिभागियों से जिला स्तर/ प्रखंड स्तर/ ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायतों पुरस्कारों के आंकड़ों को ससमय प्रविष्टि कराने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया | उन्होंने बताया कि सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण के तहत चिह्नित 9 विषयों पर सतत कार्य करने से विकास के सभी प्रक्षेत्रों में अपेक्षित प्रगति की ओर बढ़ा जा सकता है | साथ ही ग्राम पंचायतों द्वारा सम्पादित अच्छे कार्यों एवं उपलब्धियों से राज्य एवं देश के अन्य सहभागियों के साथ साझा किया जा सकता है | यह हमें अपने कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर दिखाने का अवसर प्रदान करता है, जिससे राज्य का नाम रौशन हो सकता है |

बता दें कि पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार दिया जा रहा है | इस वर्ष पूर्व से लागू राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों की प्रक्रिया को पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा पूर्ण रूप से संशोधित किया गया है | अब मंत्रालय द्वारा सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण हेतु चिह्नित 9 विषयों पर आधारित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार पूरे देश में लागू कर दी गयी है |

कार्यशाला में प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय रिसोर्स पर्सन द्वारा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार पर विस्तृत जानकारी दी गयी |

मौके पर प्राचार्य, केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, हेहल, राँची, राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए नामित नोडल पदाधिकारी सहित प्रशिक्षण संस्थान के सभी व्याख्याता, पंचायती राज विभाग के पदाधिकारी/कर्मी एवं सभी जिलों से 9 विषयों से संबंधित विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे |
###
==================
*#TeamPRDJharkhand*

Leave a Reply