Breaking News

झारखंड में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने में करूंगा मदद :: बनने के बाद इसे सख्ती से पालन भी कराया जाएगा : सरयू राय

राँची , झारखण्ड । मार्च | 11, 2018 :: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट ( इण्डिया) के दो दिनी अधिवेशन के दूसरे और अंतिम दिन बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सरयू राय पहुंचे। डॉ रामदयाल मुंडा ऑडिटोरियम, खेलगांव में आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री श्री राय ने कहा कि देश में बहुत तेजी से बदलाव हो रहा है। ऐसे में मीडिया की भूमिका और भी बढ़ गयी है। उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की दिशा में जोरदार पहल करने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि बनने के बाद इसे सख्ती से पालन भी कराया जाएगा।

Saryu rai

 

उन्होंने ग्रामीण इलाके में कार्यरत पत्रकारों की स्थिति पर चिंता जतायी। और उन्हें भी सामाजिक सुरक्षा के तहत लाभ दिलाने की बातें कहीं। उन्होंने पत्थरगड़ी को लेकर उत्पन्न विवाद में मीडिया से अहम भूमिका निभाने की अपील की।


झारखंड के मंत्री सीपी सिंह ने देश और समाज हित में मीडिया की भूमिका को सराहा। साथ ही कहा कि मीडिया को भी अपना काम ईमानदारी से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को अपने किये की सजा मिलती है। यह कहकर उन्होंने चारा घोटाला के मामले में रांची के होटवार जेल में बंद लालू यादव पर चुटकी भी ली। मौके पर मंचस्थ एनयूजे के पदाधिकारियों में रासबिहारी, रजत कुमार गुप्ता, प्रज्ञानंद चौधरी, भूपेन गोस्वामी, सीमा किरण, सैयद जुनैद, रतन दीक्षित, शिव कुमार अग्रवाल, समेत रांची जिले के सैकड़ों पत्रकार मौजूद थे।

Leave a Reply