Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

रंगोली बनाकर G -20 समिट में आए हुए विदेशी मेहमानों के पतरातु जाने के क्रम में स्कूली छात्राओ के द्वारा कांके रोड में रंगोली बनाकर स्वागत

राची, झारखण्ड  | मार्च  | 03, 2023 ::  आज दिनांक 03 मार्च 2023 दिन शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर एवं सामाजिक संस्था स्नेह फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बिरसा उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने G 20 समिट में आए हुए विदेशी मेहमानों के पतरातु जाने के क्रम में स्कूली छात्र – छात्राओ के द्वारा कांके रोड में रंगोली बनाकर स्वागत किया गया।

G – 20 समिट के विदेशी मेहमानों को बस से पतरातु जाते हुए सामने से देखते छात्र -छात्राओ में काफी उत्साह भी दिखा।

इस अवसर पर -G 20 रंगोली बन।ने वाली छात्राओ को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी,सामाजिक संस्था स्नेह फाऊंडेशन के अध्यक्ष राजीव रंजन एव बिरसा उच्च स्कूल कि प्राचार्या सुषमा तिवारी ने सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
यह जानकारी अमन ने दी।

Leave a Reply