Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

जीतो झारखंड के तत्वावधान में महावीर जन्म कल्याणक सप्ताह

रांची, झारखण्ड  | अप्रैल  | 12, 2022 ::  जीतो झारखंड के तत्वावधान में महावीर जन्म कल्याणक सप्ताह मनाया जा रहा है।
भगवान महावीर भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस 14 अप्रैल को है। आज 12 अप्रैल को दोपहर 1:00 बजे से फिरायालाल चौक में सत्तू वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में जीतो झारखंड के उपाध्यक्ष श्री राजकुमार जी रामपुरिया , श्री विनय जी नाहटा, श्री राजेश जी पिंचा, लेडीस विंग अध्यक्ष श्रीमती पायल सेठी, यूथ अध्यक्ष देवेश जैन, अनिमेष, अभिषेक, ऋषभ, सुष्मिता और श्रेया उपस्थित थे।
13 अप्रैल को अप्पर बाजार जैन मंदिर में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रक्तदान शिविर, रक्तदान जागरूकता शिविर, मुफ्त स्वास्थ्य जांच, दंत जांच, नेत्र जांच होने जा रहा है। डॉ आदित्य नारणोली, डॉक्टर दिशा नारनोली, डॉक्टर लूना सिन्हा इत्यादि वहां मौजूद रहेंगे। साथी संस्थाएं श्री दिगंबर जैन समाज, श्री श्वेतांबर जैन समाज, जन सेवा केंद्र, जैन ज्योति, जैन महिला जागृति, जैन युवा जागृति, रांची मंडल और हेल्प के सौजन्य से जीतो झारखंड, जीतो लेडीस विंग और जीतो यूथ विंग इसे ऑर्गेनाइज कर रही है।  यह जानकारी जीतो झारखंड के मुख्य सचिव अनंत जैन ने दी है

Leave a Reply