Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

होली से पहले हम फिर मिलेंगे : कुलपति

राची, झारखण्ड  | नवम्बर |  17, 2024 ::

रांची विश्‍वविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों का एक अल्‍यूम्‍नी मीट कार्यक्रम मोराबादी परिसर में आयोजित किया गया। इस आयोजन में माननीय कुलपति प्रो. डॉ. अजीत कुमार सिन्‍हा जो स्‍वयं रांची विश्‍वविद्यालय के छात्र रहे हैं , डॉ. के. के. नाग, डा. केसी प्रसाद, समेत रांची विश्‍वविद्यालय के कई दिग्‍गज पूर्ववर्ती छात्र शामिल हुये और अपने कॉलेज के दिनों को याद किया।
अल्‍युम्‍नी मीट का शुभारंभ माननीय कुलपति डॉ. सिन्‍हा ने किया , रांची विश्‍वविद्यालय के अपने अपने छात्र जीवन को याद करते हुये वह बहुत ही उत्‍साहित दिखे , उन्‍होनें सबों का गुलाब और स्मृति चिन्ह देकर स्‍वागत किया और कहा कि अगला अल्‍युम्‍नी मीट होली से पहले आयोजित करेंगे। उन्‍होंने कहा कि जल्‍द ही रांची विश्‍वविद्यज्ञलय में नैक की टीम आने वाली है ।इसके तैयार के लिये नैक पीयरटीम की पूर्ववर्ती छात्रों के साथ एक वार्ता होगी। जिसमें सबों का सहयोग अपेक्षत है।
इस कार्यक्रम में सबसे वरिष्‍ठ छात्र के रूप में पूर्व कुलपति डॉ. के.के. नाग ने प्रारंभ से लेकर अब तक की यात्रा का संस्‍मरण सबों को सुनाया।
वहीं डॉ. हरिओम पांडेय ने कहा कि एक ऐसा भी कॉलेज होना चाहिये जहां हम सभी सेवानिवृत हो चुके पूर्ववर्ती छात्रों की सेवा ली जा सके।
वहीं अरविन्‍द कुमार (ज्‍वाइंट सेक्रेटरी पद से सेवानिवृत)) ने रांची विश्‍वविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों का अल्‍युम्‍नी एसोसिएशन का विश्वविद्यालय में हर तरह से योगदान देने का सुझाव दिया।
वहीं श्री आलोक ने कहा कि रांची विश्‍वविद्यालय के प्रत्‍येक परिसर में एक दो पूर्ववर्ती छात्र हैं । नैक विजिट में इन सबका पूरा सहयोग रहेगा।
वहीं हनुमान शर्मा ने कहा कि वर्तमान कुलपति के कार्यकाल में विश्‍वविद्यालय के रेनोवशन, हरियाली और सौंदर्यीर्करण पर बहुत कार्य हुए हैं। ऐसे में मुझे पूरी उम्‍मीद है कि रांची विश्‍वविद्यालय को A++ ग्रेड मिलेगा।वहीं आलोक एडीम, सदर ने कहा कि प्रत्‍येक घर में रांची विश्‍वविद्यालय के एक दो पूर्ववर्ती छात्र मिलेंगें । नैक विजिट में हम सबका पूरा सहयोग रहेगा।
सभी पूर्ववर्ती छात्र ने रांची विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति की यह पहल की काफी प्रशंसा की और उम्मीद किया कि हम आगे भी इसी तरह से मिलते रहेंगे।

 

 

Leave a Reply