Breaking News Latest News झारखण्ड

मतदाता जागरण एवं सहायता केन्द्र 25 मई तक चलाएगा मतदाता जागरूकता अभियान

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 14, 2024 ::

एकल फ्युचर, एकल अभियान रांची द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदाता जागरण एवं सहायता केन्द्र कार्यालय का उद्घाटन बरियातु रोड़ रांची स्थित आरोग्य भवन 1 के कोठी कमांक 38 में किया गया। इस केन्द्र के माध्यम से 25 मई तक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान एवं राष्ट्रहित में मतदान का संदेश लेकर शहर के मोहल्लों एवं आपर्टमेटो में एवं ग्रामीण क्षेत्र के घरो में जनसम्पर्क एवं जनसंबाद स्थापित कर मतदाताओं को सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से किसी भी मतदाता को अपने मतदान के प्रति किसी भी प्रकार का संशय या समस्या हो उसका समाधान इस केन्द्र के माध्यम से किया जाएगा।

मतदाता जागरण एवं सहायता केन्द्र के संचालन हेतु एक टोली बनाई गई है – संयोजक मुकेश कुमार अग्रवाल, सहसंयोजक प्रशांत कुमार सिंह बनाये गए है। प्रभारी प्रेम प्रकाश आर्या एवं सहप्रभारी श्रीमती रेखा जैन बनाई गई।

इस अभियान का एक मार्गदर्शक मंडल भी बनाया गया जो इस प्रकार है- सतीश कुमार तुलस्यान, चन्द्रकांत रायपत, पवन मंत्री, श्रीमती उषा जालान, श्रीमती सुनिता महनसरिया, डॉ ललन कुमार शर्मा, अमरेन्द्र विष्णुपुरी का नाम है।

यह अभियान रांची लोकसभा के 7 विधानसभा जिसमें रांची विधानसभा, हटिया, विधानसभा, काके विधानसभा, खिजरी विधानसभा, माडर विधानसभा, सिल्ली विधानसभा एवं ईचागढ़ विधानसभा में कार्य किया जाऐगा।

यह मतदाता जागरण एवं सहायता केन्द्र प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से लेकर संध्या 8 बजे कार्य करेगा एवं 15 मई के बाद यह केन्द्र 24 घंटे काम करेगा।

रांची लोकसभा से सम्बंधित यदि किसी भी व्यक्ति का यदि मतदाता प्रमाण पत्र अभितक नहीं बन पाया हो या अन्य कठिनाई हो तो वे इस केन्द्र से सम्पर्क करें केन्द्र उनका सहयोग करेगा।

 

 

 

Leave a Reply