Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

नॉलेज हब लाइब्रेरी की शुरुआत, गरीब बच्चों को दी जाएगी निशुल्क सुविधा

राची, झारखण्ड | जुलाई 03, 2024 ::

रांची : नॉलेज हब लाइब्रेरी आरोही हाइट्स केतारी बागान,चुटिया रांची का विधिवत उद्घाटन नगर अधीक्षक राजकुमार मेहता ने फीता काट कर किया. एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि चुटिया जैसी घनी आबादी में इस तरह की सुविधा के साथ लाइब्रेरी का होने से विद्यार्थियों को फायदा होगा. लाइब्रेरी हर छात्र जीवन का एक हिस्सा होता है, यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य में कारगर साबित होगा. उन्होंने कहा कि समय-समय पर यहां अच्छे-अच्छे शिक्षक और मोटिवेशनल गाइड को बुलाकर विद्यार्थियों का मनोबल को बढ़ाने का भी काम किया जाएगा. इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नशा समाज को बर्बाद कर रहा है अगर आपको किसी तरह की नशा से संबंधित जानकारी हो तो संबंधित थाना को सूचना दे आपकी सूचना को गुप्त रखी जाएगी. इस मौके पर बोलते हुए नॉलेज हब लाइब्रेरी के संचालक दीपक मेहता ने कहा कि यहां एक साथ 96 बच्चों के पढ़ने की सारी सुविधा उपलब्ध कराई गई है. विद्यार्थियों को वाई-फाई की सुविधा पानी, विद्यार्थियों की पार्किंग की सुविधा गरीब बच्चों को सारी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी यहां लाइब्रेरी लाइब्रेरी की समय सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक होगा. इस मौके पर डॉक्टर दीपक मेहता, चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत, कमलकांत वर्मा, शशि रंजन, अमन निराला,चंदन कुशवाहा,सुबोध दाँगी, राम सुमन, आकाश, सागर, सूरज, विपुल, मुकेश, विक्की और राजा महतो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

Leave a Reply