राची, झारखण्ड | अक्टूबर 15, 2024 ::
विश्व हिंदू परिषद, पटना क्षेत्र ( झारखंड- बिहार) की एक दिवसीय बैठक आज रांची स्टेशन रोड स्थित होटल ग्रीन होरिजन में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री व विशेष संपर्क केंद्रीय प्रमुख अंबरीश सिंह के विशेष उपस्थिति संपन्न हुई।
बैठक में पटना क्षेत्र का तीनों प्रांतों के कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रम तय की गई जिसमें
17 से 22 अक्टूबर बाल्मीकि जयंती सप्ताह,
11 से 17 नवंबर तक हुतात्मा दिवस,
23 से 30 नवंबर तक संस्कार सप्ताह व रन फॉर हेल्थ कार्यक्रम,
12 से 18 दिसंबर तक शौर्य यात्रा,
7 से 15 जनवरी तक समरसता यात्रा कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया।
केंद्रीय मंत्री अंबरीश सिंह ने कहा संगठन का विस्तार कार्यकर्ताओं के परस्पर विश्वास व भरोसा पर होता है। कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति नित्य सकारात्मक सोच के साथ प्रतिदिन कार्य करना चाहिए। हमें समरस भाव को जागते हुए समाज में हिंदुत्व भाव को बनाए रखने के लिए निरंतर सेवा का कार्य करते रहना होगा।
बैठक में क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद कुमार, क्षेत्र सहमंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, क्षेत्र बजरंग दल संयोजक जन्मेजय कुमार, क्षेत्र धर्म प्रसार प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, क्षेत्र विधि प्रमुख अशोक श्रीवास्तव, झारखंड प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र उपस्थित थे।




