राची, झारखण्ड | जनवरी | 26, 2025 ::
विद्या विकास समिति ,झारखंड के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह खुशी और उल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता ख्यालीराम जी द्वारा झंडातोलन किया गया ।अपने उद्बोधन में उन्होंने दायित्व और अपना कर्तव्य के बारे में बताया। परिवार प्रबोधन और उसके आयामों की विस्तृत चर्चा की। आज के समय में लोग अपने कर्तव्यों को भूलकर अधिकारों के प्रति ज्यादा सजग हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए। अधिकार और कर्तव्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। देश के महान संविधान को मजबूत, समाज को समरस बनाने के लिए उन्होंने अपने दायित्वों पर जोर दिया। इस मौके पर विद्या विकास समिति के प्रदेश सचिव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। सह सचिव, नकुल कुमार शर्मा एवं समाज के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति इस मौके पर उपस्थित थे। विद्या विकास समिति, झारखंड ,वनांचल शिक्षा समिति, जनजातीय शिक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने भारत माता पूजन एवं आरती सभी के साथ मिलकर की। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के साथ हुआ। मंच संचालन प्रांतीय कार्यालय प्रमुख मनोज भारद्वाज ने किया।




