नई दिल्ली, 22 अगस्त 2017 :: झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडु से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। उप राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री उपराष्ट्रपति से मिले और राज्य की जनता की ओर से उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने उप राष्ट्रपति से 9 सितंबर 2017 को रांची में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने का आग्रह किया। उपराष्ट्रपति जी ने इस आग्रह को स्वीकार कर लिया है।
