राची, झारखण्ड | जनवरी | 30, 2025 ::
राँची विश्वविद्यालय मुख्यालय के कॉन्फ़्रेंस हॉल में कुलपति प्रो(डॉ) अजीत कुमार सिन्हा के करकमलों से दो पुस्तकों का लोकार्पण किया गया ।
जिसमें एसएस मेमोरियल महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ कन्हैया लाल की पुस्तक “ NEP 2020 : A Foundation of Developed india “ है और
मनोविज्ञान विषय की डॉ अंजली कुमारी की पुस्तक “ Academic performance of school students “ है ।
इस पुस्तक लोकार्पण समारोह में कुलपति ने दोनों हीं लेखकों को उनकी पुस्तकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये पुस्तकें विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए कारगर सिद्ध होगा। इसके साथ हीं कुलपति महोदय ने लेखकों को और आगे पुस्तक लिखने के लिये प्रोत्साहित और मार्गदर्शन किये ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ बंदना रॉय ने तथा विषय प्रवेश डॉ समर सिंह ने किया ।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ गुरुचरण साहु, प्रोक्टर डॉ मुकुंद चन्द्र मेहता , मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रवेज हसन, एसएस मेमोरियल महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्या डॉ बंदना रॉय , डॉ राजेश लाल, डॉ दीपक कुमार गुप्ता , एसएस मेमोरियल महाविद्यालय के शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ समर सिंह, नागपुरी के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ सुबास साहु ,राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व वीभागाध्यक्ष डॉ वागेश चंद्र वर्मा , डॉ नंदकिशोर सिन्हा एवं नवीन चंचल जी इत्यादि गणमान्य जन उपस्थित रहे ।




