Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड

म. वि. गीता आश्रम, चतरा की वर्षा रानी का राष्ट्रीय योग ओलम्पियाड-2022 के लिए हुआ चयन

रांची, झारखण्ड  | मई  | 14, 2022 ::  दिनांक 14 मई 2022 को JCERT, रांची में आयोजित राज्य स्तरीय योग ओलम्पियाड 2022 प्रतियोगिता में चतरा जिले से 14-16 आयुवर्ग में जिला स्तर पर चयनित म. वि. गीता आश्रम, चतरा में अध्ययनरत वर्ग आठ की छात्रा सुश्री वर्षा रानी का चयन अंतिम रूप से नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून 2022 को राष्ट्रीय स्तर पर होनेवाले कार्यक्रम के लिए हुआ है। इससे जिले का नाम रौशन हुआ है। इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री जीतेन्द्र सिन्हा ने वर्षा रानी सहित उसके योग प्रशिक्षक श्री दीपक कुमार एवं सहयोगी सीमा श्रीवास्तव को सराहनीय योगदान हेतु बधाई दी है। यह वर्षा की दूसरी बार शानदार उपलब्धि है।

बताते चलें कि जिला स्तर पर आर्यन राज, वर्षा रानी, शीतल रानी व संदीप कुमार का चयन राज्य योग ओलम्पियाड-2022 के लिए हुआ था।

Leave a Reply