Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

वैश्य मोर्चा ने प्रमोद साहु की मनाई 5वी पुण्यतिथि

राची, झारखण्ड  | जुलाई  17, 2024 ::

झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा द्वारा वैश्य मोर्चा के संरक्षक रहे वैश्य रत्न से सम्मानित समाजसेवी स्व. प्रमोद साहु (पल्टू बाबू) की 5वी पुण्यतिथि मनाई गई. तत्पश्चात पुनर्गठित केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया गया

सभी पदाधिकारियों ने प्रमोद साहु (पल्टू बाबू) के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. तत्पश्चात बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ओबीसी को 27% आरक्षण, वैश्य आयोग का गठन, जाति आधारित जनगणना, छोटे व्यापारियों, दुकानदारों की 10 लाख रुपये तक की ऋण माफी, वैश्यों पर हो रहे हमलों पर रोक, पुलिस द्वारा झूठे केस दर्ज करने, मान-सम्मान और सुरक्षा के लिए वैश्य मोर्चा आंदोलन को और तेज करेगी. इसके लिए पहले प्रमंडल, फिर जिला और प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. इसकी शुरुआत 9 अगस्त को भुरकुंडा से की जायेगी, जबकि 2 अक्टूबर को रांची में किया जायेगा. 17 अक्टूबर को धनबाद में शहीद मनिंदर मंडल का शहादत दिवस मनाया जायेगा.

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल, हीरानाथ साहु, वरीय उपाध्यक्ष मोहन साव, रामसेवक प्रसाद, सुरेश साहु, केंद्रीय उपाध्यक्ष सह हाइकोर्ट के अधिवक्ता योगेन्द्र प्रसाद, सहदेव चौधरी, परशुराम प्रसाद, केंद्रीय महासचिव दिनेश्वर मंडल, केंद्रीय सचिव रामाशंकर राजन, दिलीप प्रसाद, गुड्डू साहा, संगठन महासचिव कृष्णा प्रसाद साहु, संगठन सचिव अनिल वैश्य, जगदीश साहु, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार साहु, केंद्रीय सदस्य डॉ. अरविंद कुमार, भुनेश्वर साव, नरेश साव, मुकेशलाल सिंदूरिया, राजेन्द्र साहु, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हलधर साहु, सत्यजीत मंडल, अनूप कुमार, आदित्य स्वर्णकार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Leave a Reply