Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

खेलो इंडिया सेंटर हेतु नए फुटबॉल खिलाड़ियों के चयन प्रतियोगिता :: कुल 200 बच्चों ने लिया भाग

राची, झारखण्ड | जुलाई | 17, 2023 :: झारखंड खेल प्राधिकरण, रांची के निदेशानुसार दिनाँक 17-07-2023 को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में खेलो इंडिया सेंटर हेतु नए फुटबॉल खिलाड़ियों के चयन प्रतियोगिता में 10 से 14 वर्ष तक के कुल 200 (बालक/बालिका) बच्चों ने भाग लिया I इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन कल भी जारी रहेगा।
इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी, रांची श्री संजीत कुमार, रांची, कर्मचारी श्री मुकेश कुमार, लिपिक बिरसी मुंडू, खेल प्रशिक्षक गोपाल तिर्की, राजू साहू, साई रांची के पूर्व फुटबॉल कोच श्री सुनील कुमार एवं उनके साथ रेफरी सचिव श्री सरोज नाथ महतो एवं मंगल मिंज एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कल सुबह 7:00 बजे से पुनः खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा तथा अंतिम चयन प्रक्रिया भी कल ही किया जाएगा।

Leave a Reply