राची, झारखण्ड | अप्रैल | 19, 2025 ::
एशियन एथलेटिक संघ एवं सऊदी अरबिया एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रिंस नायेफ स्पोर्ट्स सीटी स्टेडियम इन दमाम,सऊदी अरबिया में 15 से 18 अप्रैल तक आयोजित 6वी एशियन अंडर 18 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए झारखंड राज्य से मोराबादी, रांची साईं के ट्रेनी साकेत मिंज मिडले रिले में नए राष्ट्रीय यूथ रिकॉर्ड 1:52.15 सेकेंड के साथ भारत के लिए रजत पदक जीता।
वहीं हजारीबाग के अफरोज अहमद ( ऊंची कूद) में सराहनीय प्रदर्शन रहा।
साकेत मिंज को खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक संदीप कुमार, झारखंड एथलेटिक्स संघ प्लानिंग कमिटी के चेयर मैन डॉ मधुकांत पाठक, जे. ए. अध्यक्ष सी. डी. सिंह,सचिव एस. के. पांडेय, रांची जिला एथलेटिक्स सचिव,प्रभाकर वर्मा,साईं रांची के सहायक निदेशक करण साधवानी,साईं एथलेटिक्स प्रशिक्षक बिनोद कुमार सिंह, तीरंदाजी सोमेंद्र, हॉकी कोच जगन टोपनो, बी महापात्रा , हजारीबाग जिला एथलेटिक्स सचिव अजीत साहू समेत संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी।




