Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

दो दिवसीय सीनियर/जुनियर एवं सब जुनियर झारखंड राज्य स्तरीय बालक -बालिका मलखंब प्रतियोगिता संपन्न

राची, झारखण्ड | सितम्बर | 28, 2023 ::

झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन से पंजीकृत रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के तत्वाधान में बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2,धुर्वा, रांची के प्रांगण में दो दिवसीय सीनियर , जुनियर एवं सब जुनियर झारखंड राज्य स्तरीय बालक -बालिका मलखंब प्रतियोगिता संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता का उद्घाटन बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय के सचिव सजल बनर्जी एवं विशिष्ट अतिथि बीएसपी के उपाध्यक्ष उदयन बसु ने संयुक्त रूप से हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं नारियल फोड़कर किया।
आंगन्तुको का स्वागत एवं मंच का संचालन झारखंड राज्य मलखंब संघ के महासचिव अजय झा ने किया।
जबकि प्रतियोगिता का संचालन वरिष्ठ राष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक कुमार ने किया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा खेल प्रकोष्ठ के रांची जिला संयोजक आशुतोष द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि विधालय सचिव सजल बनर्जी,समाजसेवी सह खेलप्रेमी मिथिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
सभी पुरस्कार स्वगीर्य राम प्रवेश द्विवेदी के यादगार में पोता आशुतोष द्विवेदी द्वारा प्रायोजित किया गया।

अन्त में धन्यवाद ज्ञापन जामताड़ा जिला मलखंब एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ० भास्कर चंद ने किया।

इस अवसर पर विवेक कुमार, सुभाष गांगुली, संजय कुमार, कौशल कुमार, सौम्या सेजल वर्मा, प्रीति रानी ने निर्णायक की अहम भूमिका निभाई।
इस अवसर पर कंचन दत्ता, राजेन्द्र कुमार , नीतेश साहु ,मंगरू उरांव , सोमारी उरांव एवं अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड राज्य मलखंब टीम का चयन किया गया है जो दिनांक 26 से 28 अक्टूबर तक गोवा में आयोजित 37वीं राष्ट्रीय खेल के अन्तर्गत मलखंब प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का नेतृत्व करेगा। राज्य स्तरीय
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है:-

सीनियर बालक वर्ग :-
————————————
1. सन्नी कुमार
2. निखिल कुमार
3. रोहण कुमार

सांत्वना पुरस्कार:-
आर्यन महतो

जुनियर बालक वर्ग:-
————————————
1. शिवा कुमार
2. अभिषेक उरांव
3. रोहित कुमार
सांत्वना पुरस्कार:-
शुभम कुमार

सब जुनियर बालक वर्ग:-
—————————————
1. सत्यवीर कुमार दास
2. रणबीर कुमार दास
3. प्रिन्स कुमार
सांत्वना पुरस्कार:- आकाश कुमार

सीनियर बालिका वर्ग:-
————————————–
1. अनुशिखा कुमारी
2. सरिता कुमारी
3.रंजू कुमारी
सांत्वना पुरस्कार:- नेहा कुमारी

जुनियर बालिका वर्ग:-
—————————————-
1. आरुषि कुमारी
2. प्रीति कुमारी
3. साक्षी कुमारी
सांत्वना पुरस्कार:- सोनिया हेमरोम

सब जुनियर बालिका वर्ग:-
—————————————-
1. दिया दत्ता
2. काबेरी कुमारी
3. प्रिया कुमारी
सांत्वना पुरस्कार:- अनुराधा कुमारी

प्रतियोगिता में बालक वर्ग में बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2, धुर्वा, रांची जिला के सन्नी कुमार एवं बालिका वर्ग में रांची जिला की सरिता कुमारी ने झारखंड की चैंपियन ऑफ चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त हुआ।

Leave a Reply