Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

दो दिवसीय आठवीं झारखंड राज्य – स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता सम्पन्न

दो दिवसीय आठवीं झारखंड राज्य – स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता सम्पन्न

रांची, झारखण्ड  | सितम्बर  | 18, 2021 ::  झारखंड राज्य मलखंब संघ से पंजीकृत रांची जिला मलखंब संघ के तत्वावधान में दिनांक 17 एवं 18 सितम्बर 2021 को बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2, धुर्वा, रांची के सभागार में दो दिवसीय आठवीं झारखंड राज्य – स्तरीय सबजुनियर/जुनियर/सीनियर बालक-बालिका/पुरूष – महिला मलखंब प्रतियोगिता आज सम्पन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी सह खेलप्रेमी श्रीमती सुजाता सिंह , विशिष्ट अतिथि वार्ड 41की पार्षद श्रीमती उर्मिला यादव ,बंगीय सांस्कृतिक परिषद विधालय सचिव श्री सजल बनर्जी , अवधेश ठाकुर , संघ के उपाध्यक्ष राजीव रंजन , वरीय उपाध्यक्ष अखिलेश्वर उपाध्याय , संघ के कोषाध्यक्ष चन्द्र कान्त लाल ने संयुक्त रूप से विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।
आगंतुकों का स्वागत एवं मंच संचालन झारखंड राज्य मलखंब संघ के महासचिव श्री अजय झा।
अन्त में धन्यवाद ज्ञापन डी.ए.भी.पब्लिक स्कूल बरियातू , रांची के खेल शिक्षक रिया सिंह ने किया।
इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के आधार पर बालक वर्ग से झारखंड मलखंब किंग राज प्रसाद एवं बालिका वर्ग से झारखंड मलखंब क्वीन अनुष्का कुमारी की उपाधि से सम्मानित किया गया । प्रतियोगिता में चैंपियन ऑफ चैंपियन बालक वर्ग में निखिल कुमार एवं बालिका वर्ग में चैंपियन ऑफ चैंपियन दिव्या कुमारी बनी ।इस प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड राज्य मलखंब टीम का चयन किया गया जो दिनांक 24 सितम्बर को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उज्जैन, मध्यप्रदेश के लिए हटिया रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी । राष्ट्रीय सबजुनियर अंडर-12 एवं अंडर 14 प्रतियोगिता दिनांक 26 एवं 27 सितम्बर तथा जुनियर/सीनियर प्रतियोगिता दिनांक 28 से 30 सितंबर तक महाकाल मैदान , उज्जैन , मध्यप्रदेश में आयोजित होगी ।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं:-

अंडर-12 वर्ष बालक वर्ग:-
——————————-1
1.रूपम नायक- गुमला
2.शिवा कुमार- रांची
3.सोमनाथ दत्ता- जामताड़ा

 

अंडर-14 वर्ष बालक
—————————-
1.रोहन नायक- गुमला
2.सन्नी कुमार – रांची
3. उमेश कुमार यादव- जामताड़ा

 

अंडर -16 वर्ष बालक
—————————–
1.जीतेश कुमार- रांची
2. रॉकी कुमार – रांची
3. राकेश नायक – गुमला

 

16 वर्ष से ऊपर:-
———————-
1. निखिल कुमार- रांची
2.राज प्रसाद – रांची
3. छोटू यादव- खूंटी

 

रोप मलखंब बालिका वर्ग:-
——————————-
अंडर- 14 वर्ष —
——————–
1.शिल्पी कुमार- रांची
2. दिया दत्ता – जामताड़ा
3.रिया कुमारी – रांची

 

अंडर – 16 वर्ष —
——————
1.अनशिखा कुमारी – रांची
2.मनीता उरांव – रांची
3.खुशी कर्मकार – रांची
4.स्नेहा दास – जामताड़ा

 

18 वर्ष से ऊपर :-
——————–
1.दिव्या कुमारी – रांची
2.महिमा कुमारी – रांची
3.,सरिता कुमारी – लोहरदगा

 

झारखंड मलखंब किंग :- राज प्रसाद

झारखंड मलखंब क्वीन :- अनुशिखा कुमारी

चैंपियन ऑफ चैंपियन बालक वर्ग:- निखिल कुमार

चैंपियन ऑफ चैंपियन बालिका वर्ग :- दिव्या कुमारी

Leave a Reply