झारखण्ड | अगस्त 31, 2024 ::
धनबाद जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा आयोजित
दो दिवसीय चतुर्थ धनबाद जिला योगासना प्रतियोगिता दी लाईट हाउस रिसोर्ट में प्रारंभ हुई।
मुख्य अतिथि झारखंड राज्य योगासन संघ के महासचिव विपिन कुमार पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्त राधेश्याम गोस्वामी, समाजसेवी उदय सिंह युवा संघर्ष मोर्चा संयोजक दिलीप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। श्री पाण्डेय ने अपने वक्तव्य में कहा कि धनबाद के योगा खिलाड़ी विगत वर्षों में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी पहचान बना रहे हैं। इस प्रतियोगिता में 55 वर्ष से महिला एवं पुरुष प्रतिभागी मुख्य रूप से आकर्षण का केन्द्र रहे। अभिभावक यदि मोबाइल देखेंगे तो बच्चे भी मोबाइल देखेंगे, अभिभावक योगा कर रहे हैं इसलिए बच्चे भी योगा करने लगे हैं।
महिला वर्ग
सीनियर वर्ग में प्रथम दीपशिखा दान, द्वितीय अंजू दत्ता, तृतीय सुलोचना
सीनियर A वर्ग में प्रथम रचना पर्वत, द्वितीय सुनीता कुमारी, तृतीय कल्पना हांसदा
सीनियर B वर्ग में प्रथम द्वितीय तृतीय
सीनियर C वर्ग में प्रथम मौशमी नन्दी, द्वितीय मौमिता दे, तृतीय प्रिति लता सरकार
मास्टर वर्ग में प्रथम चन्द्रीका पाड़या, द्वितीय स्योली दत्ता, तृतीय तोस्तो
पुरुष वर्ग
सीनियर वर्ग में प्रथम सुमित कुमार मोदी
सीनियर C वर्ग में प्रथम जसपाल सिंह, द्वितीय उत्तम कुमार झा
मंच संचालन जिला संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह ने किया। निर्णायक के रूप में प्रियंका कुशवाहा, आरती शर्मा एवं अभिजीत पात्रा रहे।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में विरेन्द्र कुमार रवानी, संजय यादव, शीतल दत्ता, रश्मि भारती, सोनी कुमारी, दीपांकर बरारी एवं सचिव कुणाल कुमार ने अहम भूमिका निभाई।




