राची, झारखण्ड | नवम्बर | 04, 2024 ::
11वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर, जूनियर, सब जूनियर, यूथ बालक/ बालिका/ महिला पुरुष रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता 2024 का आयोजन मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स खेलगांव होटवार रांची में आयोजित की गई है। जिसका आज समापन किया गया समापन में मुख्य अतिथि के रूप में शशि प्रकाश झा विशेष सचिव, भू राजस्व विभाग झारखंड सरकार विशिष्ट अतिथि झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक, झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव एस.के पांडे, ने संयुक्त रूप से विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनकर सम्मानित किया । तथा उक्त प्रतियोगिता में रांची 93 अंकों के साथ बना विजेता व 33 अंक के साथ वेस्ट सिंहभूम बना उपविजेता। झारखंड के विभिन्न जिलों से 220 बालक बालिका महिला पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव श्री शैलेंद्र कुमार पाठक, उपाध्यक्ष सुरजीत कुमार, झारखंड साइकलिंग संघ के सदस्य रितेश झा,कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, जितेंद्र महतो, दिलीप कुमार गुप्ता ,राजकुमार मेहता, चंद्र बहादुर सिंह, दीपक हेंब्रम, प्रवीण कुमार, साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के आब्जर्वर के रूप में शीर्ष, तकनीकी पदाधिकारी के रूप में प्रोन्नति रानी दास, राम कुमार भट, प्रथम शर्मा, धनंजय महतो, सुमित्रो बोरनाल आदि।



