रांची, झारखण्ड | जनवरी | 14, 2023 :: सीआईटी में कैंब्रिज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक अध्यक्ष व शिक्षाविद स्व डॉ बहादुर सिंह की 82 वां जन्मदिवस मनाया गया। मौके पर कैंब्रिज ग्रुप के सभी संस्थानों के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने उपस्थित होकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धां सुमन अर्पित किया। सीआइटी के प्राचार्य डॉ एन हरि बाबू ने पुष्पांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा की स्व बहादुर बाबू जैसे स्वप्नदृष्टा विरले ही पैदा होते हैं। उन्होंने महज एक शिक्षक से जीवन यात्रा की शुरुआत की और आज सैंकड़ों शिक्षकों व हजारों विद्यार्थियों को सफल जीवन जीने के माध्यम बने। डॉ रणवीर कुमार ने उनका जीवन चित्रण करते हुए कहा कि लाइफ टाइम अचीवर अवार्ड से सम्मानित स्व सर ने अर्थशास्त्री के तौर पर राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात थे। यही कारण है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल के साथ विदेश गए अर्थशास्त्रियों के दल में स्व बहादुर बाबू भी शामिल थे।




