राची, झारखण्ड | जनवरी | 24, 2025 ::
राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय इंस्टीट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज इन एजुकेशन रांची झारखंड में 21 जनवरी 2025 से 25 जनवरी 2025 तक आयोजित एनुअल स्पोर्ट्स 2025 मीट के चौथे दिन मुख्य अतिथि डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची के कुलपति प्रो (डॉ) तपन कुमार शांडिल्य ने क्रिकेट खेल का शुभारंभ बैटिंग कर किया। महाविद्यालय के स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ समीर चौधरी ने उन्हें ट्रेनीज द्वारा निर्मित खिलाड़ी का चित्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सभी ट्रेनी टीचर्स को अपने संबोधन में कहा कि खेल के माध्यम से हम सभी अपने आप को क्लास रूम टीचिंग से खेल के मैदान में अपने आप साबित करते हैं। Viksitbharat@2047 का संकल्प का आधार भी खेलेगा भारत तो बढ़ेगा भारत है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रांची विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो जंग बहादुर पाण्डेय ने सभी प्रशिक्षुओं को कहा ही शिक्षा जगत में खेल जगत का महत्वपूर्ण योगदान है। संचालन डॉ ओम प्रकाश ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ रमण झा। इस अवसर पर सभी शिक्षक डॉ मज़हरूल हक, डॉ रितेश, प्रो भागीरथ, प्रो दुलाल, डॉ ज़ाकिर, प्रो राकेश, प्रो पंकज उपस्थित रहे।




