Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

आओ खेलें वॉलीबॉल कार्यक्रम : 3 दिनों का ट्रेनिंग कैंप का विधिवत उद्धघाटन

दुमका, झारखण्ड  | फरवरी  | 25, 2022 ::
झारखंड वॉलीबॉल संघ,राँची के निर्देशानुसार 24 जिलों में एक साथ 3 दिवासीय वालीबॉल कैंप का आयोजन किया जाना है के आगाज में जिला वाॅलीबॉल संघ दुमका द्वारा दिनांक 25/02/2022 से 27/02/2022 तक 3 दिनों का ट्रेनिंग कैंप का विधिवत उद्धघाटन श्री विमल भूषण गुहा (बाबू दा) के द्वारा पुलिस लाइन वालीबॉल मैदान, दुमका में किया गया।
जिसमें जिले के सभी वर्गों के महिला पुरुष खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक के रूप में राज्य संघ द्वारा भेजे गए *झारखंड राज्य वॉलीबॉल संघ* के राष्ट्रीय खिलाड़ी सह कोच श्री संदीप गिरी के द्वारा खिलाड़ियों को उच्च तकनीकी स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर में जिले के विभीन्न स्कूल कॉलेज क्लब के खिलाड़ी भाग ले रहे है उन सभी को *झारखंड राज्य वॉलीबॉल संघ* के तरफ से प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। इस अवसर पर जिला वालीबॉल संघ के उपाअध्यक्ष सूरज केशरी, उपसचिव विनय कुमार हैदर हुसैन देव कुमार सेन अमर कुमार जहांगीर हुसैन राजेश कुमार आदि लोग उपस्थित हुए।

Leave a Reply