राची, झारखण्ड | मार्च | 03, 2025 ::
प्राचार्य डॉ मनोज कुमार के निर्देश में मारवाड़ी महाविद्यालय के महिला विभाग के गृह विज्ञान विभाग अंतर्गत विभाध्यक्ष डॉ सुनीति नायक के नेतृत्व में तीन दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट कार्यशाला प्रारंभ हुआ। जिसमे 100 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया, छात्राओं ने टाई एंड डाई कला के बारे में सिखा। इस कार्यशाला में ट्रेनर के रूप में डेजी सिंह आर्ट एवम क्राफ्ट की आर्टिस्ट रही।
आजकल हाथ की कलाएं लुप्त होती जा रही है, बाजारों में हाथ से बने कला की मांग बहोत बाद बढ़ गई है, इस कार्यशाला में सभी छात्राओं को रोजमर्रा की वस्तुवों को बनाने की कला सिखाया जा रहा जिससे छात्राएं भविष्य में सवनिर्भर हो स्वयं का रोजगार सृजन कर सके। आगे की दो दिनों में विभिन्न प्रकार की आर्ट एवं क्राफ्ट की कलाएं सिखाई जाएगी।
इस कार्यशाला में प्रोफेसर इंचार्ज डॉ स्नेह प्रभा महतो, डॉ आशा टोप्पो, डॉ तमन्ना सिंह, डॉ सीमा चौधरी, डॉ नुपुर सिंन्हा, डॉ रीना माधुरी, डॉ संजू, डॉ राजश्री माहेश्वरी, डॉ ललिता, डॉ नीरा वर्मा उपस्थित रही।




