रांची, झारखण्ड । अक्टूबर | 05, 2017 :: 3 झारखंड बटालियन द्वारा संचालित संयुक्त वार्षिक शिविर के तीसरे दिन राष्ट्रीय सेवा योजना के रीजनल डायरेक्टर दीपक कुमार ने कैडेटो को जीवन कौशल की जानकारी दी।इन्होंने जीवन कौशल के दस सूत्रों की जानकारी दी जो की निम्न है:-
1. आत्मजागरूकता
2. सहानुभूति
3. रचनात्मक विचार
4. समिच्छात्मक विचार
5. समस्याओं को सुलझाना
6. निर्णय निर्धारण
7. संचार व्यवस्था
8. पारस्परिक संबंध
9. भावनाओं का महत्व
10. तनावग्रस्त स्थिति का प्रभाव
इस मौके पर ब्रिगेडियर शंकर प्रसाद भी मौजूद थे। जिन्होंने बच्चों को जीवन में सफ़ल होने के लिए प्रोत्साहित किया।
