Breaking News Latest News झारखण्ड

छात्र क्लब छठ पूजा समिति धनई सोसो रानी तालाब सुंडील नई कमेटी का गठन : संतोष प्रसाद (लालू) अध्यक्ष

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   27, 2024 ::

छात्र क्लब छठ पूजा समिति धनई सोसो रानी तालाब सुंडील रांची के तत्वावधान में अगामी छठ महापर्व की तैयारी को लेकर आज दिनांक 28/10/2024 को पहली बैठक संतोष प्रसाद (लालू)के अध्यक्षता में रानी तालाब के निकट संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्यअतिथि के तौर पर प्रसिद्ध समाजसेवी भारत काशी एवं विशिष्ट अतिथि सुंडील पंचायत मुखिया लीला तिर्की,उप मुखिया सुनीता सिंह, वार्ड सदस्य मुनी देवी, संस्थापक शिव किशोर शर्मा आदि मौजूद थे।
इस बैठक मे क्लब के द्वारा रानी तालाब में धूम-धाम से छठ महापर्व मनाने का निर्णय लिया गया विदित हो यह क्लब लगातार कई वर्षों से छठ व्रतधरियों की सेवा करते आ रही है।
आज की बैठक मे पुरानी कमिटि को भंग करते हुए सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में संतोष प्रसाद (लालू)को चुना गया।
अध्यक्ष संतोष प्रसाद ने नई टीम एवं इस वर्ष होने वाले क्रियाकलापों की घोषणा किये।
मौके पर संस्थापक शिव किशोर शर्मा ने कहा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ तालाब के चारों ओर भव्य रूप से विद्युत सज्जा कि जाएगी साथ ही छठ व्रत धारियों के सहयोग मे क्लब के सभी सदस्य पूरी चौकन्ना के साथ लगे रहेगे ताकि कोई परेशानी न हो।
नई टीम इस प्रकार से है:-
अध्यक्ष : संतोष प्रसाद (लालू)
मुख्य संरक्षक : गारमेंट भगत,
संरक्षक:रमेंद्रनाथ तिवारी,
संस्थापक:शिव किशोर शर्मा,
संगठन मंत्री: जितेन्द्र कांशी,
महामंत्री:लाल बाबू सिंह,
मंत्री: प्रकाश सिंह, रोमित सिंह, हर्ष शर्मा,
कार्यकारिणी अध्यक्ष: मिथुन पोद्दार
उपाध्यक्ष: सौरभ सिंह,
सचिव: दिलीप विश्वकर्मा
उप सचिव: प्रियांजल सिंह
कोषाध्यक्ष: संतोष मिश्रा,
उप कोषाध्यक्ष:निरंजन सिंह,
प्रवक्ता:अरूण होता,
मीडिया प्रभारी:रणवीर कुमार भगत,
कार्यकारिणी सदस्य:पिंटू यादव, शुभम सिंह,अंकुर तिवारी,सुधीर राणा,शुभम महतो
आज की बैठक में मुख्यरूप से बेबी देवी, राजकुमार भगत, रोजी लिंडा, लीला तिर्की, मीणा गाड़ी, पूनम कुमारी, सुनीता देवी, श्याम बाबू, विनोद साहू, छोटू सोनी, पप्पू यादव, दौलत देवी आदि मौजूद थे।
झारखंड छात्र क्लब के सभी सदस्यों एवं अतिथियों द्वारा छठ तालाब के चारों ओर सफाई अभियान चलाकर कार्यक्रम समापन की गई।

Leave a Reply