Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

रांची विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता बनी कार्तिक उरांव महाविद्यालय गुमला की टीम

गुमला: रांची विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित अंतर महाविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट में विश्वविद्यालय के 17 विभिन्न महाविद्यालयों की फुटबॉल टीमों ने हिस्सा लिया और शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह का आयोजन कार्तिक उरांव महाविद्यालय गुमला के फुटबॉल ग्राउंड में किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष, डॉ. सुरेश कुमार साहू एवं डॉ आशुतोष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया और छात्रों के बीच खेल भावना के महत्व पर बल दिया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की और खेल को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। चार दिनों के इस खेल टूर्नामेंट में कार्तिक उरांव महाविद्यालय गुमला एवं राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय रांची ने फाइनल में अपनी जगह बनाई है।
इस वर्ष के टूर्नामेंट में कार्तिक उरांव महाविद्यालय गुमला की टीम ने 04-0 चार शुन्य से शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। टीम के कप्तान अंकित टोप्पो ने टीम की ओर से ट्रॉफी ग्रहण की और अपने साथियों के योगदान को सराहा।
वहीं उपविजेता टीम राम लखन सिंह महाविद्यालय रांची की टीम ने भी अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया और उपविजेता का खिताब प्राप्त किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार साहू ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों और प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस तरह के टूर्नामेंट छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और विश्वविद्यालय भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करेगा।समारोह के अंत में सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और आयोजकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया और समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी प्राध्यापक,प्राचार्य डॉ शमशुन निहार, संकाय सदस्य डॉ सतीश कुमार गुप्ता, डॉ बी एन मिश्रा, डॉ प्रसनजीत मुखर्जी, आयोजक सचिव प्रेमचंद उरांव,अमिताभ भारती, संजय कुमार, डॉ संजय कुमार भोक्ता, डॉ अमित कुमार, डॉ राकेश प्रसाद, डॉ दीपक प्रसाद, नीलम प्रतिमा मिंज़, डॉ शैलेंद्र कुमार, मनोज कुमार, डॉ मनोज साहू, मंती कुमारी, अनुतलन मिंज, एवं शिक्षा संकाय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी, तेतरु तिर्की, ईशा बेला हीरो, डॉ आशुतोष कुमार, डॉ अभिनय कुमार, डॉ अजीत कुमार हंसदा, जिभवानी रजक, एवं महाविद्यालय के सभी संकाय के संकायाध्यक्ष एवं प्रोफेसर इस उपलक्ष पर मौजूद थे वहीं यूनिवर्सिटी से आए हुए सदस्य विजय वर्मा, धीरज महतो, अनिल वीरेंद्र कुजूर, कुमुद रंजन, राम मुर्मू भी शामिल थे

Leave a Reply