राची, झारखण्ड | अगस्त 20, 2024 ::
मारवाड़ी कॉलेज के डिजिटल फोटोग्राफी एवं फिल्म निर्माण विभाग की छात्रा जिक्रा आमरिन को झारखंड फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं द राँची प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वर्ल्ड फोटोग्राफी डे 2024 के अवसर पर राज्य स्तरीय फोटो प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार सांसद डॉ॰ महुआ माजी , झारखंड के कला संस्कृति मंत्री हफीजुल हसन और छोटानागपुर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष कुणाल आजमानी के कर कमलों से प्राप्त हुआ।
कोलकाता में एक महिला डॉक्टर की हत्या की थीम को ध्यान में रख कर ज़िक्रा आमरिन ने एक सांकेतिक तस्वीर खींची थी।
निर्णायकों ने इस तस्वीर को काफी सराहा और कहा कि बिना किसी व्यक्ति या मॉडल के केवल सांकेतिक तस्वीर उस हत्याकांड की पूरी कहानी बयान करती है।
द रांची प्रेस क्लब के सभागार में आयोजित इस आयोजन में पूरे राज्य भर से 90 तस्वीरें प्रतियोगिता सेक्शन और 70 तस्वीरें प्रदर्शनी सेक्शन मे प्राप्त हुई थी।
इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कॉलेज में सम्मानित किया एवम अच्छे भविष्य की शुभकामनाएं दी।




