Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

जिस क्षण हम अपने समस्यायों को छोड़ समाज की समस्यायों के समाधान के लिए खड़े होते हैं उसी क्षण से हमारी उन्नति शुरू होती है : प्रो० जय प्रकाश रजक

राची, झारखण्ड  | फरवरी |  18, 2025 ::

राष्ट्रीय सेवा योजना मारवाड़ी महाविद्यालय रांची द्वारा आयोजित विशेष शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत लक्ष्य गीत के साथ हुई। तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने मधुकम तालाब की अच्छे से सफाई की। इस इस दौरान तालाब से करीब एक ट्रैक्टर प्लास्टिक, प्लास्टिक बोतल , फूल, नारियल, कपड़े और अन्य तरह के कचरा निकाले गये। तालाब सफाई के उपरांत सीढ़ियों में ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। निकाले गये कचरा को वार्ड पार्षद 28 द्वारा भेजे गये ट्रैक्टर द्वारा उठाया गया।

कार्यक्रम में आगे स्वयंसेवकों ने मधुकम बस्ती में स्वच्छता रैली निकाली। रैली के मध्य में प्लास्टिक मुक्त वातावरण के लिए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।

रैली समापन उपरांत नॉलेज सेशन के अन्तर्गत कार्यक्रम पदाधिकारी श्री जयप्रकाश रजक द्वारा स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने आगे बताया कि जिस क्षण हम अपने समस्यायों को छोड़ समाज की समस्यायों के समाधान के लिए खड़े होते हैं उसी क्षण से हमारी उन्नति शुरू होती है।

सत्र को कार्यक्रम पदाधिकारी अनुभव चक्रवर्ती ने भी संबोधित किया

कार्यक्रम को सफल बनाने में रौनक जायसवाल, उदय प्रजापति, अजहर, खुशी, अकबर , राहुल, नीलू , सृष्टि आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

 

 

 

Leave a Reply