Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

शिक्षा के क्षेत्र में गंगा प्रसाद बुधिया के अतुलनीय योगदान को याद किया गया

राची, झारखण्ड | जून 26, 2024 ::

गंगा प्रसाद बुधिया सरस्वती विद्या मंदिर, मोरहाबादी, राँची के प्रांगण में स्व. गंगा प्रसाद बुधिया की पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार बुधिया , माता शारदा बुधिया, सचिव दिलीप पाहन, हरि कृष्ण बुधिया, सदस्य अरूण बुधिया, प्रधानाचार्य आशीष कुमार झा, समिति के अन्य सदस्य और विद्यालय के सभी आचार्य- दीदी एवं भैया-बहनों की उपस्थिति रही। विद्यालय के सभी आचार्य व दीदी ने बुधिया जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए तथा उनकी आत्मा की शांति की कामना की। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया।

 

Leave a Reply