Breaking News Latest News झारखण्ड

श्री श्याम मित्र मंडल का चुनाव संस्था के संवैधानिक अधिकार के तहत ही होगा : सुरेश सरावगी

राची, झारखण्ड  | जनवरी |  12, 2025 ::

झारखंड राज्य राजधानी राँची की सुप्रसिद्ध धार्मिक व सामाजिक संस्था श्री श्याम मित्र मंडल की साधारण सभा स्थानिय हरमु रोड़ स्थित श्री श्याम मंदिर के मंडल सभागार में संपन्न हुआ.
संस्था के अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने साधारण सभा में आये हुए समस्त सम्मानित महिला पुरुष सदस्यों का स्वागत किया।
संस्था के महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने गत साधारण सभा 30.7.2023 की कार्यवाही पढ़कर सुनाया, जिसे सर्वसम्मति से संपुष्टि किया गया.
महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने विभिन्न गतिविधियों व सेवा कार्यो आदि की संछिप्त जानकारी प्रस्तुत की, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया.
वित्त वर्ष 2021-22, 2022-23, 2023-24 के अंकेश्चित् आय व्यय लिखित व्यौरा व तुलन पत्र को संस्था के कोषाध्यक्ष पंकज गाड़ौदिया ने प्रस्तुत किया।
वित्त वर्ष 2024-25 के अंन्केशक् के लिये सर्वसम्मति से पुनः संजय अग्रवाल को मंनोनित किया गया.
मंडल के चुनाव हेतु अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने कहा कि मंडल का चुनाव संस्था के संवैधानिक अधिकार के तहत ही होगा।
आज की आम सभा में मुख्य रूप से अध्यक्ष सुरेश सरावगी महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया पूर्व राज्यसभा सदस्य अजय मारू राजकुमार केडिया उपाध्यक्ष प्रदीप राजगढ़िया उपाध्यक्ष श्रवण ढानढनिया मंत्री श्याम सुंदर शर्मा कोषाध्यक्ष पंकज गाड़ोदिया राजीव रंजन मित्तल स्नेह पोद्दार गोपाल मुरारका अशोक लाडिया अनिल नर्नोली राजेश कतारुका संजय सराफ मनोज बजाज कविता मित्तल रमा सरावगी अन्नपूर्णा सरावगी मनोज चौधरी ओम प्रकाश छावनीका एवं अनेक सदस्य उपस्थित हुए।

Leave a Reply