Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

तेलुगु नव वर्ष उगादी हर्षोल्लास के साथ संपन्न 

राची, झारखण्ड  | मार्च |  31, 2025 ::

तेलुगु नव वर्ष उगादी का उत्सव, तेलुगू कम्युनिटी वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में चुटिया स्थित प्रगति गार्डेनिया कम्युनिटी हॉल में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। रांची में रहने वाले मूलतः आंध्र प्रदेश व तेलंगाना वासी परिवार के लगभग १०० लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। बच्चे, महिलाएं व पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य, संगीत प्रस्तुति एवं महिलाओं द्वारा बनाए गए स्वादिष्ट दक्षिण भारतीय व्यंजन का भरपूर आनंद उठाया। रांची में विगत ५० वर्ष से रह रहे वरिष्ठतम तेलुगु भाषी श्री जी जगन्नाथ मूर्ति को आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया गया।

केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंडके डॉ नाग पवन ने तेलुगु नववर्ष पंचांग पढ़ा।

कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी प्रमुख रूप से वी तारकेश्वर, रमेश सुशुराला , आदित्य कुमार, डॉ किरण जालेम, डॉ वेंकट बोरला, श्रीदेवी, सुसरला गौरी ने निभाया।

 

 

 

 

 

Leave a Reply