Breaking News Latest News सिनेमा

भोजपुरी हॉरर फ़िल्म बैरी सुरतिया का टीज़र माँ एंटरटेनमेंट कल करेगा रिलीज

मुम्बई | जुलाई | 05, 2020 :: राजेश राजा गुप्ता अधिकारिक माँ एंटरटेनमेंट कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर कल शाम भोजपुरी हॉरर लव स्टोरी बेस्ड फ़िल्म बैरी सुरतिया का टीज़र रिलीज किया जायेगा।सुनील सुमन फिल्म्स एंड माँ एंटरटेनमेंट प्रस्तुत यह भोजपुरी फिल्म अब तक बनी सभी हॉरर लव स्टोरी भोजपुरी फिल्मों से बिलकुल अलग हैं।फ़िल्म में बतौर मुख्य नायक कुलदीप कुमार हैं।जिनका किरदार न सिर्फ चैलेंजिंग हैं,बल्कि उनका लुक भी इस फिल्म में काफी डरावना है।फ़िल्म की नायिका खुशबू सावन और स्नेहा जोशी हैं।जबकि,राजेश राजा गुप्ता ने भी इस फ़िल्म में छोटा सा किरदार किया हैं।
माँ एंटरटेनमेंट के प्रोपराईटर राजेश राजा गुप्ता ने बताया कि रोमांचक कहानी,बेहतरीन कलाकारी,मधुर गीत संगीत और खूबसूरती के साथ बनी फिल्म बैरी सुरतिया पूर्ण रूप से एक डरावनी मनोरंजक फ़िल्म है।जो भोजपुरी दर्शकों के लिए बहुत ही खास साबित होने जा रही है।इस फिल्म में एक लड़की की आत्मा का बदला लेने का और एक लड़की का मासूम प्यार, डर और रोमांस दर्शकों को खूब मनोरंजन करेगा।
इस फिल्म के निर्माता अजीत कुमार हैं।लेखक व निर्देशक सुनील कुमार सुमन हैं।सह निर्माता रवीन्द्र कुमार,संगीतकार चंद्रमा चंद्राही व अमन श्लोक हैं।गीतकार सरोज कुमारी, राजेश मिश्रा, शेखर मधुर, रवीन्द्र कुमार हैं।छायांकन जगमिंदर सिंह हुंदल, नृत्य सुदामा मिंज, राजेश कांबले, मारधाड़ दिनेश यादव, संकलन गुरजंट सिंह का है।कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय हैं।फ़िल्म में मुख्य भूमिका में कुलदीप कुमार, खुशबू सावन, स्नेहा जोशी, कृष्णा भट्ट, अरुण सिंह, प्रकाश जैस, नीलम दूबे, श्रद्धा नवल, उल्हास कुडवा, मधुसूदन शर्मा, धर्मेन्द्र जैसवाल,राहुल रंजन हैं।

Leave a Reply