राची, झारखण्ड | अगस्त 12, 2024 ::
रांची जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वाधान में एकदिवसीय बेल्ट ग्रेडिंग शिविर का आयोजन बटरफ्लाई स्कूल कांके में आयोजित किया गया। इस ग्रेडिंग में लगभग 20 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लिया। ग्रेडिंग का आयोजन रांची जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव मिथिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुई एवं मुख्य सहयोगी के रूप में ताइक्वांडो प्रशिक्षक अनंत नाग चंदन एवम ताराकांत पटेल उपस्थित थे। ग्रेडिंग में ताइक्वांडो खिलाड़ियों द्वारा कीक, फाइट, फुटवर्क, पंच, ब्लॉक, पूमसे इत्यादि प्रदर्शित किया गया। ग्रेडिंग में उत्तीर्ण होने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं–
* येलो बेल्ट –गिरिशा सोढ़ानी, आर्या जिंदल, सान्वी प्रसून, यादिद्य अंश केरकेट्टा, देदिप्य वंश केरकेट्टा, अक्षत राणा, अंचित आदित्य राणा, मायरा सिन्हा, वैभव पाठक, सोनल सना उरांव, विहान सिंह
* ग्रीन बेल्ट–अनन्या जीत, आराध्या गौरी
* ग्रीन वन बेल्ट–अर्पित जॉय लकड़ा
* रेड वन बेल्ट –संकेत खड़िया




