Breaking News Latest News खेल झारखण्ड राष्ट्रीय

4थी खेलो इंडिया यूथ गेम्स, पंचकुला में राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ सुप्रीति को स्वर्ण एवम आशा किरण बारला ने भी दिलाए स्वर्ण

रांची, झारखण्ड  | जून  | 09, 2022 ::  युवा मामले एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हरियाणा (पंचकुला) में 3 जून से 13 जून तक आयोजित खेलों इण्डिया यूथ गेम्स 2021 लिए खेल कूद एवम युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार ,रांची के नेतृत्व में भाग ले रही, झारखंड के बालिका एथलीटों के लिए 7 वे दिन चमकदार रहा ।
आगामी 1 से 6 अगस्त 2022 तक कोलंबिया (काली) में होने वाले
अंडर 20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप* के लिए अहर्ता हासिल कर चुकी, झारखंड (गुमला) की दोनों बेटियो में सबसे पहले आज सुप्रीति कच्छप ने
2017 में सीमा द्वारा मंगलागिरी में 3000 मीटर में बनाए गए यूथ एथलेटिक्स के रिकार्ड 9:50.54 को तोड़ते हुए 9:46.14 का नया रिकार्ड अपने नाम किया । वही आशा किरण बारला ने आशा के अनुरूप 800 मीटर में झारखंड को स्वर्ण पदक दिलाया।
09 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम के एथलीटों ने दो नए राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ कुल 03 स्वर्ण,01रजत,02 कांस्य पदक समेत कुल 06 पदक प्राप्त किया। एथलेटिक्स स्पर्धा में पूरे देश से कुल 22 राज्यों की टीम भाग ले रही थी। जिसमें बालिका वर्ग में 17 अंकों के साथ 07 वे,बालक वर्ग में 20 अंकों के साथ 07वे एवम ओवर ऑल चैंपियनशिप में भी 37 अंको के साथ झारखंड राज्य 07 वे स्थान पर रहा।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में एथलेटिक्स स्पर्धा का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
*स्वर्ण
1.सदानंद कुमार – 100 मीटर –
* नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड 10.63 से.
2. सुप्रीति कच्छप – 3000 मीटर –
* नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड 9:46.14
3. आशा किरण बारला -800 मीटर

*रजत
4 गुणा 100 मीटर रिले
सदानंद कुमार
आंसू कुमार सिंह
विशाल बहादुर
विशाल कुमार

* कांस्य पदक
1. आंसू कुमार सिंह -100 मीटर
2. विशाल कुमार – ट्रिपल जंप

वहीं ट्रिपल जंप बालिका में प्रेमलता केरकेट्टा – चौथे एवम बालक वर्ग में विशाल बहादुर 8वे स्थान पर रहे।

ज्ञात हो राज्य टीम के पदक विजेता सदानंद कुमार, कोलकाता के एन. सी.ओ. ई. में संजय घोष ,आशु कुमार सिंह, विशाल बहादुर, विशाल कुमार रांची साई में विनोद कुमार सिंह, सुप्रीति कच्छप पूर्व में प्रभात रंजन तिवारी, गुमला और वर्तमान में भोपाल अकादमी में प्रतिभा टोप्पो एवम आशा किरण बारला बोकारो में भाटिया अकादमी में आशु भाटिया के अधीनस्थ प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं।
इस उपलब्धि पर झारखंड के खेल निदेशक जीशान कमर , गुमला के उपायुक्त सुशांत गौरव,
झारखंड एथलेटिक्स संघ के मधुकांत पाठक,सी डी सिंह, एसोसिएट उपाध्यक्ष प्रभात शंकर, आशीष झा, एस के पाण्डे, नोडल ऑफिसर प्रमोद शरण, देवेंद्र सिंह सी. डी.एम. उपवन बाड़ा,भरत यादव, आलोक मिश्रा,प्रभाकर वर्मा, अनवर हुसैन, अजीत साहू,प्रभात रंजन तिवारी , ब्रदर कालिफ समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने टीम प्रशिक्षक योगेश यादव, टीम मैनेजर राजू साहू समेत विजेता खिलाडियो को राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

Leave a Reply