Breaking News Latest News सिनेमा

राहुल सिंह और रेशमा शेख अभिनीत सुपरहिट भोजपुरी फ़िल्म देखिये एम एक्स प्लेयर पर

मुम्बई |  अक्टूबर   | 19, 2020 ::  भोजपुरी फ़िल्म जगत के दी रिबेल राइजिंग स्टार अभिनेता राहुल सिंह और खूबसूरत व प्रतिभाशाली अदाकारा रेशमा शेख अभिनीत सुपरहिट भोजपुरी फ़िल्म प्लेटफॉर्म नंबर 2 विश्व के सबसे सर्वश्रेष्ठ ओटीटी एप्प एम एक्स प्लेयर एप्प पर उपलब्ध हैं।जिसे दर्शक मुफ़्त में देख सकते हैं।चूँकि,इस फ़िल्म का ट्रैलर एम एक्स प्लेयर पर ट्रेन्डिंग पर हैं।जिससे फ़िल्म से जुड़े सभी लोग काफी उत्साहित और खुश हैं।राहुल सिंह और रेशमा शेख की यह डेब्यू भोजपुरी फ़िल्म हैं।जिससे दोनों का फ़िल्मी करियर हिट साबित हुआ और एक के बाद दोनों काफी फिल्में कर रहें हैं।इस फ़िल्म सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि रिलीज के साथ ही यह फ़िल्म दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गयी और सबने राहुल रेशमा की जोड़ी साथ ही अभिनय की खूब प्रशंसा की।यह एक एक्शन ड्रामा फ़िल्म हैं,जो साल 2018 में एक जून को पर्दे पर रिलीज की गयी थी।
दो घण्टे नौ मिनट की यह भोजपुरी फ़िल्म मनोरंजन से भरपूर हैं।जिसे देख दर्शक मनोरंजित महसुस करेंगे।इस फ़िल्म का निर्माण ब्लू वर्ज फिल्म्स के बैनर तले किया गया।जिसके निर्देशक डॉ. रॉबिन्स कुमार सिन्हा हैं।फ़िल्म के अन्य कलाकारों में राहुल सिंह और रेशमा शेख़ के अतिरिक्त सीमा सिंह, बालेश्वर सिंह, के.के.  गोस्वामी आदि ने अभिनय किया हैं।

Leave a Reply