Breaking News Latest News झारखण्ड

बिरसा मुंडा फन पार्क में नुक्कड़ नाटक सह सांस्कृतिक कार्यक्रम

राची, झारखण्ड  | मई |  05, 2025 ::

बिरसा मुंडा फन पार्क, रिलेशन एवं एक्टर्स माइंड एक्टिंग स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में जेल पार्क रांची में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

जिसमें कई छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपनी प्रस्तुति दी। एक्टर्स माइंड एक्टिंग स्टूडियो के कलाकारों ने सामाजिक सरोकार के तहत झारखंड में युवाओं में बढ़ रहे नसे और इसके नुकसान को देखते हुए नुक्कड़ नाटक ” नशे को करे न, और जिंदगी को करे हा” पेश किया। नुक्कड़ नाटक के जरिए आज के युवाओं को नशा ना करने और इसके दुष्प्रभाव को कलाकारों ने कहानी के तौर पर दिखाया गया।

 

इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में सोनिया मिश्रा ने निंबुडा निंबुडा गाने में अद्भुत नृत्य पेश किया। वहीं मिमक्री में मोहित माईकल ने नाना पाटेकर , शाहरूख खान, संजय दत्त की आवाज निकालकर दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। इसके बाद रिया और कोमल की जोड़ी ने लंदन ठुमकदा गाने पर ठुमके लगाते हुए सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं अर्थव सिन्हा ने तू मेरी गाने पर नृत्य पेश किया। इसके बाद नन्हें कलाकार दक्ष दिवित ने जूम बराबर जूम गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया।

 

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी डॉ अनिल कुमार, अम्बेडकर रीजेंट आक्सफोर्ड स्कूल धुर्वा की निर्देशिका संगीता कुमारी, जेल पार्क रांची के संचालक आर्यन चोपड़ा, एक्टर्स माइंड एक्टिंग स्टूडियो के निदेशक आकाश दीप ने संयुक्त रूप सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

 

 

Leave a Reply