Breaking News झारखण्ड राजनीति

झारखंड में लोकसभा चुनाव का हुआ आगाज़ :: लोहरदगा पलामू और चतरा में अपराह्न 03 बजे तक 56.37% मतदान

रांची, झारखण्ड | अप्रैल | 29, 2019 :: झारखंड के 14 लोकसभा क्षेत्रों में पहले चरण में लोहरदगा, पलामू, और चतरा तीन लोक सभा क्षेत्र में आज मतदान हो रहा है। देश में 07 चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव का यह चौथा चरण है।

अपराह्न 3 बजे तक लगभग चतरा में 56.17%, लोहरदगा में 56.33% एवं पलामू में 56.55 % मतदान हुआ। कुल 56.37% हुआ मतदान

आज अहले सुबह से ही वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 9 बजे तक 12% मतदान हुआ। (चतरा में 12.10%, लोहरदगा में 11.30% एवं पलामू में 12.38 % )

सुबह 11 बजे तक 29.21% मतदान हुआ जिसमें चतरा में 29.12%, लोहरदगा में 28.78% एवं पलामू में 29.57 % मतदान हुआ।

अपराह्न 1 बजे तक 44.90% मतदान हुआ जिसमें चतरा में 45.09%, लोहरदगा में 46.73% एवं पलामू में 43.56 % मतदान हुआ।

Leave a Reply