राची, झारखण्ड | फरवरी | 08, 2024 ::रमहंस श्रीश्री 1008 डा• स्वामी सदानंद जी महाराज के मार्गदर्शन और आदेशानुसार एवं श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल व सचिव मनोज चौधरी के निर्देशानुसार सामाजिक व धार्मिक संस्था एम•आर•एस•श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट राँची एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट(रजिस्टर्ड ) दिल्ली, शाखा रांची के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष 2023-24 में इस वर्ष पड रही भीषण ठण्ड के मौसम में झारखंड की राजधानी राँची के आसपास के गाँवो एव गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले जरूरतमंदो एव स्लम एरिया के कमजोर वर्ग के महिलाओ, पुरुषों एव बच्चो के बीच ट्रस्ट ने लगभग 6000 से ज्यादा कम्बल एव उनी वस्त्रों का निःशुल्क वितरण किया गया। गाँव और आसपास के स्लम एरिया के कमजोर वर्ग के आये हुए महिलाओ और पुरुषों के बीच ऊनी वस्त्र (टोपी-मोजा मफलर व कंबल आदि) का वितरण किया गया।




