Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

श्री कृष्ण जन्मोत्सव, नन्दोत्सव एवं भगवान श्री कृष्ण की छठी महोत्सव नृत्य नाटिका सम्पन्न

राची, झारखण्ड | सितम्बर | 10, 2023 ::

संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज द्वारा संचालित एम•आर•एस• श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवम स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची के सदस्यों ने आज संस्था के द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव, नन्दोत्सव एव भगवान की छठी महोत्सव नृत्य नाटिका बहुत ही धूमधाम से संस्था के निर्माणाधीन श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर (मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम आश्रम) के आधार तल्ले के हाल मे बहुत ही धूमधाम मनाया।

श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर मे दोपहर 12:30 बजे से श्री कृष्ण प्रणामी समिति के सदस्यों एव उनके परिवार के सौजन्य से श्री कृष्ण जन्मोत्सव नन्दोत्सव एव भगवान श्रीकृष्ण की छठी महोत्सव के उपलक्ष्य मे 106 वाँ निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे के प्रसाद का वितरण रविवार 10 सितंबर 2023 को किया गया भंडारे मे लगभग 1500 श्रद्धालुओ ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।आज संस्था ने भंडारे मे दही बडा,पुड़ी, कचोडी,केसरीया खीर, केसरीया जलेबी,आलु चना टमाटर मिश्रित सब्जी,टोफी, चिप्स एव बिस्किट के पैकेट का वितरण आये हुए लगभग सभी श्रद्धालुओ के बीच छठी महोत्सव के अवसर पर किया गया

श्री कृष्ण प्रणामी संस्था के 37 वें वार्षिक उत्सव के सयुंक्त कार्यक्रम मे श्री कृष्ण जन्मोत्सव,शिव दर्शन लीला, नन्दोत्सव एव छठी का सयुंक्त कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम को कलकता से आये हुए मशहूर भजन गायक नरेन जी सोनी रास मंडली सुबोजीत राय एण्ड ग्रूप द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी के सहयोग से संचालित किया किया गया।

आज मंदिर परिसर को फुलो एव गुबारो से सजाया गया था। भगवान श्री राज श्यामा जी भव्य दरबार सजाया गया था।
भगवान श्री कृष्ण का झुला भी सजाया गया था। संस्था की महिलाओ सदस्यों ने अपने अपने गोपाल जी (लड्डू गोपाल) को सजाकर लाया गया था।

कलकत्ता से आये हुए गायक के द्वारा रास मंडली के कलाकारों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत मे कान्हा का जन्मोत्सव लीला, शिव दर्शन लीला,नन्दोत्सव लीला,मीरा चरित्र लीला,छठी का कार्यक्रम का वर्णन नृत्य नाटिका में सचित्र प्रस्तुती एव भजनों के माध्यम से बहुत ही सुन्दर रूप से वर्णन किया गया ।

कलकत्ता से आयी हुई रास मंडली के साथ भजनो का मधुर गायन संस्था के मनीष सोनी और ग्रूप एव सज्जन पाड़िया, महिला मंडल की उर्मिला पाड़िया इनके अलावा और भी भजन गायक रास मंडली का भजन गायन मे साथ दिया।

आज श्री कृष्ण प्रणामी संस्था के कार्यक्रम मे राँची शहर की सभी समाजिक एव धार्मिक संस्था के पदाधिकारी एव उनके सदस्य उपस्थित थे। मारवाडी सहायक समिति से अशोक कोशल राजगढीया, नन्द किशोर एव संजय सर्राफ हनुमान मंडल के अध्यक्ष सज्जन पाडिया. श्रवण अग्रवाल, निर्मल बुधीया, हनुमान बेरीया ने संस्था द्वारा सेवा प्रकरण ने जो कार्य हो रहे है उसकी बहुत ही तारीफ की उन्होने सेवा कार्य करने के कार्य हेतु संस्था के सभी सदस्यों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे संस्था के सह-संरक्षक विजय जालान अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ,सचिव मनोज कुमार चौधरी, दिलीप अग्रवाल, बिजय अग्रवाल,विष्णु सोनी, पवन पोद्दार,ओमप्रकाश सरावगी, मनीष जालान, विशाल जालान,सुरेश चौधरी, सुशील गाड़ोदिया,प्रभाष गोयल,पवन अग्रवाल,कैलाश सिंघानिया,नवल अग्रवाल महिला समिति की विधा देवी अग्रवाल,बिमला जालान, सरीता अग्रवाल, सुनिता अग्रवाल, सरिता अग्रवाल रेखा पोद्दार, ललिता पोद्दार, एव संस्था के ओर भी बहुत से महिला-पुरुष सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply