राची, झारखण्ड | अप्रैल | 18, 2025 ::
रांची : झारखंड राज्य घासी समाज संघ के तत्वाधान में आज मोरहाबादी, रांची में एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रीझु नायक ने की.
डॉ नायक ने कहा कि सामूहिक रूप से मिल कर रहें और अपने बच्चों को शिक्षित बनाये, तभी हम और हमारे समाज का अस्तित्व बचेगा.
उन्होंने कहा कि संघे शक्ति कलियुगे को चरितार्थ करते हुए हमें आपसी सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना होगा. हमें बाबा भीम राव अम्बेडकर के जीवन संघर्ष प्रेरणा लेते हुए राज्य, देश और दुनिया में अपनी पहचान को मजबूत बनाना है.
बैठक में संगठन को मजबूत करने एवं आगामी कार्यसमिति सम्मेलन के आयोजन से पूर्व पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया. इसके लिए रांची के सोनी नायक को प्रदेश सदस्यता संयोजक, बोकारो के राजेन्द्र नायक, लोहरदगा के देवनन्दन नायक व खुंटी के सावन नायक को प्रदेश सदस्यता सह – संयोजक तथा रामगढ़ के संजय नायक को प्रदेश सदस्यता प्रभारी, सिमडेगा के फेकू नायक, लातेहार के राम प्रवेश नायक व रांची के बजरंग नायक को प्रदेश सदस्यता सह – प्रभारी मनोनीत किया गया. मौके पर नव मनोनीत पदाधिकारियों को डॉ नायक ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये.




