रांची, झारखण्ड | मार्च | 10, 2021 :: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने देशभर से 25 महिला नैनो उद्यमियों को सम्मानित किया। उन 25 असाधारण महिलाओं की अदम्य भावना को देखते हुए पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने जीवन में खुद का भविष्य बनाने के लिए कठिनाइयों से संघर्ष किया है। केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने एक कार्यक्रम में महिलाओं को कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में प्रमाण-पत्र सौंपे। इन गणमान्य व्यक्तियों में प्रवीण कुमार, सचिव, एमएसडीईय अतुल कुमार तिवारी, अतिरिक्त सचिव, एमएसडीई, जुथिका पाटनकर, अतिरिक्त सचिव, एमएसडीईय और नीलम शमी राव, महानिदेशक, प्रशिक्षण महानिदेशालय शामिल हुए। मौके पर श्री पांडेय ने कहा कि हमने अपने स्किल ईकोसिस्टम में महिलाओं के जीवन में एक बड़ा परिवर्तन देखा है जिसमें उन्होंने अपनी पसंद के कौशल के साथ खुद को सशक्त बनाया है। महिलाओं को उद्यमशीलता के लिए प्रोत्साहित करना और हमारे प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के विजन में योगदान करना है। एमएसडीई का लक्ष्य हमारे ईकोसिस्टम से उन योग्य और कुशल महिलाओं को संस्थागत मदद प्रदान करना है जो देश में अधिक से अधिक महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के हमारे उद्देश्य के अनुरूप, अपने स्वयं के स्टार्ट-अप लॉन्च करना चाहती हैं।
Related Articles
झारखंड एक्रोबैटिक जिमनास्टिक की ट्रिओ सीनियर वूमेंस की टीम ने केरल में लहराया परचम पहुंची फाइनल में
राची, झारखण्ड | फरवरी | 18, 2024 :: रांची/जिम्नास्टिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा वी०के०कृष्णा मेनन इंडोर स्टेडियम कोझिकोड,केरल में आयोजित सीनियर नेशनल एक्रोबैटिक जिमनास्टिक चैंपियनशिप में झारखंड एक्रोबैटिक जिमनास्टिक की ट्रिओ सीनियर वूमेंस टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंची। ट्रिओ वूमेंस टीम 1. रितिका जोशी 2. निधि कुमारी यादव 3. प्रिया कुमारी यादव […]
रांची के मिथलेश कुमार सिंह झारखंड ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष बने
राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 18, 2022 :: झारखंड ताइक्वांडो संघ का वार्षिक आम सभा एवं कार्यकारिणी सदस्य कि बैठक दिनांक:- 18 दिसंबर 2022 (रविवार) रांची के एस.भी. पब्लिक स्कूल (विश्वकर्मा स्कूल), सेक्टर-4, नियर प्रभात तारा मैदान, धुर्वा, राँची में श्री रवि प्रकाश (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय) अध्य्क्ष, झारखड ताईक्वांडो संघ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें […]
एस एस मेमोरियल कॉलेज के समक्ष “युवा चौपाल”
राची, झारखण्ड | फरवरी | 28, 2024 :: सैंकड़ो युवाओं को केंद्र सरकार की जानकारियां भी दी गई। भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ट रांची महानगर कि ओर से कांके रोड स्थित एस एस मेमोरियल कॉलेज के समक्ष “युवा चौपाल ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों युवाओं को केंद्र सरकार की […]