राची, झारखण्ड | फरवरी | 11, 2024 ::
JSSC cgl परीक्षा पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर अखिल झारखंड छात्र संघ का चरणबद्ध आंदोलन 12 फरवरी, सोमवार से शुरू होने जा रहा है। आंदोलन के तहत 12 फरवरी को राज्य के सभी विश्वविद्यालय एवं कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा । इस अभियान का मकसद छात्रों और अभ्यर्थियों को सीबीआई जांच पर जोर देने के लिए एक मंच पर लाना है।
गौरतलब है कि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर अखिल झारखंड छात्र संघ ने इस संवेदनशील और गंभीर मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलन के रूपरेखा तय की है। हस्ताक्षर अभियान चलाने के लिए विश्वविद्यालय और कॉलेज में प्रभारी नियुक्त भी नियुक्त किए गए हैं।
हस्ताक्षर अभियान के बाद दूसरे दिन 13 फरवरी को मशाल जुलूस निकाला जायेगा। जबकि 15 फरवरी को सभी जिलों के उपायुक्तों को मांग पत्र सौंपा जाएगा। इसी सवाल पर 17 फरवरी को राजभवन के सामने प्रदर्शन किया जाएगा ।
इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कॉलेज, विश्वविद्यालय, जिला इकाई को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।




