Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

रांची के श्याम भक्त मुन्ना भाई ने रजरप्पा मंदिर से खाटू धाम के लिए शुरू की निशान पद यात्रा 

राची, झारखण्ड  | मई |  25, 2025 ::

आज प्रातः 8:30 बजे राजरप्पा के शक्ति पीठ छिन्नमस्तिका मंदिर से श्री श्याम निशान का विधिवत पूजन और आरती के उपरांत जय श्री श्याम के जयकारा के साथ श्याम भक्त मुन्ना शर्मा जी ने निशान उठाया ।

उनके साथ काफी संख्या में रांची से श्याम भक्त मौजूद थे। सर्वप्रथम निशान के साथ सभी लोग मंदिर गर्भगृह में जाकर माता के पूजन, दर्शन किये सुजीत पंडा जी ने बिधिवत निशान का पूजन कराया, निशान की आरती की गई।

जैसा की ज्ञात है खाटू श्याम के लिए यह 14 वी निशान यात्रा पद यात्रा है ।

राजरप्पा से चलकर आज 30 किलोमीटर की यात्रा तय कर निशान पद यात्रा रामगढ़ पहुँचेगी।

यहां श्री श्याम भगवान के मंदिर में निशान का स्वागत ,अभिनंदन व पूजन किया जाएगा ।रात्रि विश्राम रामगढ़ में होगा।

इस अवसर पर माता के मंदिर के पंडा ने ने श्याम भक्त मुन्ना शर्मा जी को अंग वस्त्र ,माल्यर्पण कर स्वागत किया।

यह श्री श्याम निशान पद यात्रा रजरप्पा से रामगढ़ ,हजारीबाग , बरही, चौपारण, शेरघाटी औरंगाबाद, सासाराम ,डेहरी ऑन सोन, बनारस, इलाहाबाद होते हुए 1550 किलोमीटर की यात्रा तय कर खाटू के श्री श्याम मंदिर 35 दिनों में पहुचेगी।

लगभग प्रतिदिन 40 KM की यात्रा के बाद रात्रि विश्राम होगा।

झारखण्ड के राँची से 7 बार ,कोलकाता से 1बार ,रायगढ़ से 1बार, दरभंगा से 1बार ,गुमला से 1 बार, कानपुर से 1बार बशुकीनाथ से 1 बार कुल 13 बार पैदल यात्रा कर चुके हैं मुन्ना भाई । झारखंड के राजरप्पा धाम से यह उनकी श्याम निशान लेकर 14 वी श्री श्याम निशान पद यात्रा होगी।

यात्रा प्रति दिन प्रातः 6:00 बजे निशान पूजन ,आरती ,भोग के उपरांत प्रारंभ होगी सायं 6 बजे यात्रा को विश्राम दिया जायेगा। साथ ही

मंदिरों में,धर्मशाला में,श्याम प्रेमी के आवास पर जहाँ भी लोग रुकने के लिये एवं पवित्र जगह निशान को रखने के लिये जगह उपलब्ध कराते है वही पर सायं आरती, पूजन, संकीर्तन, प्रसाद का भोग बाबा के निशान को लगाया जायेगा।

इस यात्रा को सजाने में कई श्याम प्रेमीयो का सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस यात्रा में आज मुख्य रूप से,नटवर शिखवाल, धर्मपत्नी , जगदीश, राम जी, तिवारी जी सहित काफी संख्या में श्याम भक्त राजरप्पा से रामगढ़ पहुंचेंगे।

मुन्ना शर्मा का मोबाइल नंबर 6203080274 है जिनको इनसे संपर्क करना है बात कर सकते है।

 

 

Leave a Reply