रांची , झारखण्ड | फरवरी | 29, 2020 :: रांची जिला मलखंब एसोसिएशन एवं शारदा फाउंडेशन के तत्वाधान में दो दिवसीय सप्तम राज्य- स्तरीय बालक – बालिका मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन लीची बागान प्रांगण, सेक्टर- २, धुर्वा, रांची (जगन्नाथपुर थाना के पीछे) आयोजित की गई ।
प्रतियोगिता का उदघाटन शारदा फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष श्री राजीव रंजन, रांची जिला मलखंब संघ के महासचिव एवं विशिष्ट अतिथि संघ के उपाध्यक्ष डॉ o अनुराधा बसु ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जबकि आगंतुकों का स्वागत एवं मंच संचालन रांची जिला मलखंब संघ के अध्यक्ष श्री अजय झा ने किया।
अन्त में धन्यवाद ज्ञापन संघ के सदस्य इकबाल अहमद ने किया।
इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य से लगभग एक सौ बीस खिलाड़ी एवं बारह तकनिकी अधिकारी भाग लिए।
प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों के
अंडर -14,
अंडर -16,
16 वर्ष से ऊपर के बालक – बालिका के लिए आयोजित की गई।
बालक वर्ग के लिए
पोल मलखंब,
रोप मलखंब,
पिरामिड एवं बालिका वर्ग के लिए रोप मलखंब,
रोप के ऊपर पिरामिड की प्रतियोगिता होगी।
इस प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड राज्य बालक-बालिका मलखंब टीम का चयन किया जाएगा, जो आगामी माह 5 से 7 मार्च तक विलासपुर, छत्तीसगढ़ में 32 वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बालक -बालिका एवं 20 से 22 मार्च तक 36 वीं सीनियर बालक -बालिका मलखंब प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में वरीय प्रशिक्षक विवेक कुमार, संजय कुमार, रोहित कुमार, शुभम सिंह, रश्मि कश्यप , सरिता कुमारी, महिमा कुमारी ने अहम भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार हैं :-
बालक वर्ग —
—————
अंडर 14 वर्ष
*********************
1. विक्की लोहरा — रांची
2. रोहन कुमार – बोकारो
3. करण कुमार- लोहरदगा
अंडर-16 वर्ष
************
1. आकाश कुमार– रांची
2. रोहित कुमार — लातेहार
3. निखिल लोहरा — चतरा
बालिका वर्ग
***********
अंडर–14 वर्ष
——————
1. अनुशिखा कुमारी — रांची
2. प्रीति कुमारी — लोहरदगा
3. पिया कुमारी– चतरा
अंडर- 16 वर्ष
——————-
1. दिव्या कुमारी — पलामू
2. कुमकुम कुमारी — रांची
3. खुशबू कुमारी — गुमला
पुरस्कार वितरण प्रातः दस बजे किया जायेगा।
इस अवसर पर झारखंड राज्य मलखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सिंह”जग्गू” विशेष रूप उपस्थित रहेंगे।