Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

भारतीय महिला फुटबॉल टीम अंडर 17 सैफ के लिए झारखंड से 7 फुटबॉलर चयनित :: खेल निदेशक ने दी शुभकामनाएँ

भारतीय महिला फुटबॉल टीम अंडर 17 सैफ के लिए झारखंड से 7 फुटबॉलर चयनित
=================
* चयनित सभी 07 फुटबॉलर खेल निदेशालय एवम खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित जे.एस.एस.पी.एफ. रांची की प्रशिक्षु हैं
==================
* 18 से 29 मार्च तक बांग्लादेश में होना है सैफ अंडर 17 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप
==================

 

राची, झारखण्ड | मार्च  | 16, 2023 :: 18 से 29 मार्च तक बांग्लादेश के ढाका शहर
में होने वाले सैफ अंडर 17 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के तत्वाधान में भारतीय महिला 20 सदस्यीय अंडर 17 फुटबॉल टीम का गठन किया गया जिसमें झारखंड से 7 बालिका फुटबॉलरो का चयन अंतिम रुप से किया गया है।
इसके पूर्व इंदौर में 21 से 22 फरवरी तक आयोजित ट्रायल में देश भर से कुल 35 खिलाडिय़ों का चयन किया गया था तभी से झारखंड की सभी फुटबॉल खिलाड़ी राष्ट्रीय कैंप में शामिल हैं।

* चयनित सूची
शिवानी टोप्पो(फॉरवर्ड), साउलिना डांग(मिडफील्डर), विकसीत बाड़ा(डिफेंडर),आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केन्द्र, गुमला (संतपात्रिक विद्यालय),

अनीसा उरांव(गोलकीपर),बबिता कुमारी(फॉरवर्ड),निशिमा कुमारी(डिफेंडर),ललीता बॉयपाई (मिडफिल्डर)
(जे.एस.एस.पी.एस. रांची)

खेल कूद एवम युवा कार्य निदेशालय, झारखंड द्वारा संचालित प्रशिक्षण केन्द्र एवम खेल विभाग एवम इसके सहयोग से संचालित उपक्रम जे एस एस पी एस प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण रत सभी फुटबॉल खिलाड़ियों को खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा, उपनिदेश क साझा देव शंकर दास, देवेन्द्र सिंह, झारखंड फुटबॉल संघ के पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, गुमला, जे. एस. एस. पी.एस. के पदाधिकारी कोच बिना केरकेट्टा समेत राज्य के खेल प्रशिक्षकों ने शुभकामना दी।

Leave a Reply