Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

” हेल्थ इज की फॉर जर्नी ऑफ़ हैवन” विषय पर सेमिनार एवम्  निः शुल्क नेत्र चिकित्सा कैम्प 29 मई को लातेहार के चंदवा में

 

रांची, झारखण्ड  | मई  | 27, 2022 ::

मीनाक्षी नेत्रालय सेवा संस्थान का चंदवा में निः शुल्क नेत्र चिकित्सा कैम्प

डॉ अभिषेक सिंह का हेल्थ इज की फॉर जर्नी ऑफ़ हैवन विषय पर सेमिनार

मीनाक्षी नेत्रालय सेवा संस्थान, रांची के मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. अभिषेक कुमार सिंह पिछले 12 वर्षों से राज्य के लातेहार और चतरा जिले में निः शुल्क नेत्र चिकित्सा कैम्प लगाकर आम लोगों मनिका, बालूमाथ , चंदवा, महुआ टांड, चतरा एवं ईटखोरी प्रखंड में निःस्वार्थ सेवा कर रहे है।

एम्स दिल्ली से मास्टर ऑफ़ मेडिसिन (नेत्र विज्ञान ), इंग्लैंड के ग्लासगो युनिवेर्सिटी से एफआरसीएस की पढ़ाई करने वाले डॉ. अभिषेक कुमार सिंह की चिकित्सा क्षेत्र के साथ साथ अध्यात्म एवं लोक जागरण के लिए भी कार्य करते है। सामाजिक मूल्यों, सर्वधर्म सद्भाव और भारतीय सनातन संस्कृति के प्रवक्ता के तौर पर कार्य करना इनकी जीवन पढती में शामिल है। इसका मानना है कि चिकित्सा के साथ प्राचीन भारतीय मूल्य और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति से भी आम भारतियों को अवगत होना चाहिए। भारतीय संस्कृति, खानपान, पर्यावरण संरक्षण, गो सेवा एवं अध्यात्म इनके पसंदीदा विषय है जिनका प्रचार प्रसार ये करते रहते है।

मीनाक्षी नेत्रालय सेवा संस्थान से जुड़े स्वयंसेवक गांव -गांव जाकर ग्रामीणों को चिकित्सालय द्वारा आयोजित होने वाले निः शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर से अवगत करते है। घर का कोई सदस्य यदि बीमार है अथवा नेत्र रोगों से पीड़ित है तो उसकी जानकारी प्राप्त करते है। स्वयंसेवक सेवा संसथान द्वारा आयोजित होने वाले कैम्प के विषय में जानकारी बीमार व्यक्ति को देते है और शामिल होने का निवेदन करते है। यदि पीड़ित व्यक्ति जटिल रोग से पीड़ित है तो उसे रांची स्थित मीनाक्षी नेत्रालय सेवा संस्थान आने के लिए भी कहते है।

गीता के आठवें अध्याय में अपने स्वरुप अर्थात जीवात्मा को अध्यात्म कहा गया है | “परमं स्वभावोऽध्यात्ममुच्यते “| अध्यात्म का अर्थ है अपने भीतर के चेतन तत्व को जानना,मानना और दर्शन करना अर्थात अपने आप के बारे में जानना या आत्मप्रज्ञ होना।

डॉ. अभिषेक भी गीता के इस श्लोक को अपने जीवन में महत्व देते हुए न केवल निः शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन करते है बल्कि जीवन में अध्यात्म और नैतिकता के मूल्यों से भी आम लोगों को परिचित करने का कार्य करते है। इन्होने नेत्र चिकित्सा के साथ अध्यात्म और प्रेरणा जागरण का अभी अभियान चला रखा है। प्रत्येक रविवार इन जिलों के किसी न किसी गांव में इसका चिंतन शिविर लगता है जिसमें किसी नए विषय पर चर्चा परिचर्चा का आयोजन किया जाता है।

इस रविवार लातेहार के चंदवा में निः शुल्क नेत्र चिकित्सा कैम्प के साथ ” हेल्थ इज की फॉर जर्नी ऑफ़ हैवन” विषय पर सेमिनार का आयोजन भी किया जाना है। सेमिनार में क्षेत्र के सभी गणमान्य और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मलित होने के लिए निवेदन किया गया है।

सेमिनार में मुख्य वक्ता डॉ अभिषेक सिंह होंगे जीके द्वारा स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा और बेहतर जीवन की राह के साथ अध्यात्म के पथ से जुड़े विभिन्न विषयों पर ज्ञान साझा किया जायेगा।

Leave a Reply